फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Congress Leader Rahul Gandhi congratulates Cannes 2024 winners said indian stars are shining

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने 'कान' के विजेताओं को दी बधाई, सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए कही यह बात

Sun, 26 May 2024 06:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 26 May 2024 06:30 PM IST
सार

कान फिल्म महोत्सव में इस बार भारतीयों का डंका खूब बजा। पायल कपाड़िया और अनसूया सेनगुप्ता ने इस समारोह में अवॉर्ड अपने नाम करके इतिहास रच दिया। इस जीत पर कई भारतीय राजनेताओं ने विजेताओं को सोशल मीडिया पर बधाई दी है।

विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi congratulates Cannes 2024 winners said indian stars are shining
राहुल गांधी, पायल कपाड़िया - फोटो : एक्स

विस्तार

कान फिल्म महोत्सव 2024 में भारतीयों का जलवा देखने को मिला। फिल्मकार पायल कपाड़िया ने अपनी फिल्म के लिए ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता। वहीं, अनसूया सेनगुप्ता ने अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया। इस जीत पर कई राजनेताओं ने भारतीय विजेताओं को बधाई दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम भी शामिल हो गया है। 

विज्ञापन

Stars Injured: शूटिंग के दौरान ये बॉलीवुड स्टार्स हुए थे जख्मी, गहरी चोट की वजह से शूटिंग भी रोकनी पड़ी थी

विज्ञापन

राहुल गांधी ने दी बधाई

राहुल गांधी ने रविवार (26 मई)  को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,  "77वें कान फिल्म महोत्सव में भारतीय सितारे चमक रहे हैं। पायल कपाड़िया और 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' की पूरी टीम को प्रतिष्ठित ग्रैंड प्रीक्स पुरस्कार जीतने के लिए बधाई।" इस पोस्ट में राहुल ने आगे अनसूया को बधाई देते हुए लिखा, "द शेमलेस' में अपने अभिनय के लिए अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन के तहत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने के लिए अनसूया सेनगुप्ता को बधाई।" पोस्ट में कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि इन महिलाओं ने इतिहास रचा है और पूरी भारतीय फिल्म बिरादरी को प्रेरित किया है।

विज्ञापन

कान फिल्म महोत्सव में दिखा भारतीयों का जलवा

बीते दिन यानी शनिवार को कान फिल्म महोत्सव का 77वां संस्करण संपन्न हुआ था। यह समारोह इस बार भारत के लिए निस्संदेह काफी ज्यादा यादगार रहा। गौरतलब है कि 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' 30 वर्षों में पहली भारतीय फिल्म है, जिसे मुख्य प्रतियोगिता में जगह मिला थी। साथ ही, यह किसी भी भारतीय महिला निर्देशक की पहली चुनी गई भारतीय फिल्म भी थी।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

राहुल गांधी के अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पायल कपाड़िया को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि  77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि एफटीआईआई की पूर्व छात्रा की उल्लेखनीय प्रतिभा वैश्विक मंच पर चमक रही है। यह भारत के समृद्ध रचनात्मकता की एक झलक देती है। 
Aryan Khan: आर्यन खान निर्देशित ‘स्टारडम’ की शूटिंग हुई खत्म! जश्न मनाते दिखे शाहरुख खान के शहजादे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed