फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aryan Khan directorial debut Stardom series shoot wraped shahrukh khan son celebrates

Aryan Khan: आर्यन खान निर्देशित ‘स्टारडम’ की शूटिंग हुई खत्म! जश्न मनाते दिखे शाहरुख खान के शहजादे

Sun, 26 May 2024 06:08 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 26 May 2024 06:08 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक फैन पेज ने वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि आर्यन खान ने अपनी आगामी सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। अपनी शूटिंग पूरी करने की खुशी में उन्होंने एक पार्टी का भी आयोजन किया। इस दौरान अभिनेता बॉबी देओल भी वहां मौजूद रहे।

विज्ञापन
Aryan Khan directorial debut Stardom series shoot wraped shahrukh khan son celebrates
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @___aryan___

विस्तार

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बी-टाउन के सबसे मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। आर्यन खान निर्देशन में अपने डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी डेब्यू सीरीज को ‘स्टारडम’ का शीर्षक दिया गया है। उनकी आगामी सीरीज को लेकर कई तरह के अपडेट सामने आते रहे हैं। प्रशंसक उनकी इस सीरीज के प्रसारित होने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान ने अपनी सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आर्यन खान अपने पूरे कास्ट और क्रू के साथ जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन


बॉबी देओल भी जश्न में हुए शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फैन पेज से एक वीडियो साझा किया गया है, दावा किया जा रहा है कि आर्यन अपने निर्देशन में बनी ‘स्टारडम’ की शूटिंग खत्म होने की पार्टी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में आर्यन केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान बॉबी देओल सहित पूरा कास्ट और क्रू वहां मौजूद रहा।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by SRK WARRIORS (@teamsrkwarriors)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Narendra Modi: नरेंद्र मोदी ने कान में पायल कपाड़िया की ग्रैंड प्रिक्स जीत की दी बधाई, बोले- आप पर नाज है

आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे आर्यन
कहा जा रहा है कि आर्यन खान ‘स्टारडम’ की शूटिंग पूरी करने के बाद कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ चेन्नई में आईपीएल मैच देखने के लिए भी पहुंचे थे। इस दौरान वह अपने परिवार, शाहरुख खान, सुहाना खान और अबराम खान के साथ नजर आए थे।

ग्लैमर की दुनिया को दिखाएगी ‘स्टारडम’
आर्यन खान की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘स्टारडम’ की कहानी मनोरंजन की ग्लैमरस दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई है। इस सीरीज में प्रसिद्धि में उतार चढ़ाव, सफलता और स्टार बनने की इच्छा को दर्शाया गया है। बता दें कि इसको आर्यन खान ने ही लिखा है। कथित तौर पर आर्यन खान के निर्देशित इस  सीरीज में  शाहरुख खान, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की कैमियो भूमिकाओं के साथ बॉबी देओल और मोना कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
Suhagan Chudail: निया शर्मा के पहनावे पर अन्नुराधा खुराना ने की कड़ी मेहनत, हाथ से डिजाइन किए कपड़े और आभूषण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed