फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Comedian Samay Raina Jabs At Ranveer Allahbadia During Live Show In Canada

Ranveer Allahbadia: याद रखना दोस्तों..., विवाद के बीच समय रैना ने रणवीर अल्लाहबादिया पर की बयानबाजी

Wed, 19 Feb 2025 05:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 19 Feb 2025 05:57 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में विवादित टिप्पणी मामला अभी भी सुर्खियों में है। ऐसे में समय रैना ने रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Comedian Samay Raina Jabs At Ranveer Allahbadia During Live Show In Canada
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@maisamayhun

विस्तार

रणवीर अल्लाहबादिया विवादित टिप्पणी वाला मामला अभी सुर्खियों में है। ऐसे में कॉमेडियन समय रैना ने कनाडा में एक शो के दौरान 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के बारे में बात की है। समय रैना ही वह शख्स है जो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो को होस्ट कर रहे थे। उन्होंने इस शो पर हुए विवाद के बारे में लोगों से कहा 'वक्त बुरा है लेकिन याद रखना दोस्तों, मैं समय हूं।' इसके बाद दर्शकों ने तालियां बजाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

क्या बोले समय रैना
स्टेज पर प्रदर्शन के दौरान रैना ने एक शख्स को अल्लाहबादिया का हवाला देते हुए कहा 'बीयरबाइसेप्स को याद कर लेना।' इसके बाद रैना ने दर्शकों से कहा कि 'इस शो पर बहुत मौके आएंगे, जहां आपको लग सकता है कि मैं बहुत फनी कुछ बोल सकता हूं, पर तब बीयरबाइसेप्स को याद कर लेना।' शो के बाद दर्शकों ने बताया कि कैसे रैना ने जीवन में चुनौतीपूर्ण दौर का सामना करने के बावजूद उन्हें दो घंटे तक हंसाया। जब प्रोग्राम खत्म हो रहा था, तो उन्होंने कहा 'शायद समय खराब चल रहा है मेरा, पर याद रखना दोस्तों, मैं समय हूं।'

यह खबर भी पढ़ें: Anupam Mittal: अनुपम बोले-‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ कोई सत्यमेव जयते शो नहीं, बिजनेसमैन ने यूट्यूब को दोषी बताया
विज्ञापन
विज्ञापन

Comedian Samay Raina Jabs At Ranveer Allahbadia During Live Show In Canada
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : अमर उजाला
यूजर ने लिखी भावुक पोस्ट
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस शो की खूब तारीफ की। एक यूजर शुभम दत्ता ने समय रैना समय रैना के बारे में लिखा 'शो को जारी रहने देना चाहिए।' इसके बाद उन्होंने अपना तजुर्बा शेयर किया। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि पहली बार मैंने 25 साल के लड़के को देखा कि वह बहुत ज्यादा मानसिक दबाव से गुजर रहा है। उसकी आंख के नीचे काले धब्बे हैं, चेहरा उतरा हुआ है, बाल बिखरे हुए, धूल भरी हूडी पहन कर आया। उसने माइक पर आते ही कहा 'मेरे वकील को फीस देने के लिए शुक्रिया?'


 
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में विवादित टिप्पणी के मामले में विवादों से घिरे हैं। रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ पुलिस केस हो गया है। ऐसे में उन्होंने लोगों से माफी मांगी है। समय रैना ने ऐलान किया है कि उन्होंने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के सभी शो हटा दिए हैं। समय रैना ने कहा है कि वह किसी भी जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed