फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Comedian Kunal Kamra Share His New Satire Video, Take A Dig At BJP And Nirmala Sitharaman

Kunal Kamra New Video: विवादों के बीच कुणाल कामरा ने शेयर किया नया वीडियो, जानिए किसे बुलाया 'साड़ी वाली दीदी'

Wed, 26 Mar 2025 02:01 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 26 Mar 2025 02:01 PM IST
सार

Kunal Kamra Satire Video: विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वो एक बार फिर सरकार पर तंज कसते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Comedian Kunal Kamra Share His New Satire Video, Take A Dig At BJP And Nirmala Sitharaman
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स @kunalkamra88

विस्तार

बिना नाम लिए शिवसेना प्रमुख पर की गई टिप्पणी के चलते कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। इसी बीच वे लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पैरोडी सॉन्ग वीडियोज शेयर कर रहे हैं। बुधवार को कॉमेडियन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर करते हुए एक बार फिर बिना नाम लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kunal Kamra (@kuna_kamra)



अब महंगाई को लेकर किया तंज
अपने ताजा वीडियो क्लिप में कुणाल कामरा एक और पैरोडी सॉन्ग सुनाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वो महंगाई को लेकर सरकार पर तंज कस रहे हैं और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी जिक्र कर रहे हैं। वीडियो में कॉमेडियन टैक्स को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं।

लोगों की आ रहीं प्रतिक्रियाएं
कुणाल के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। कुछ लोग जहां आलोचना को लोकतंत्र के लिए जरूरी बताते हुए कुणाल के इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि कुणाल के इस वीडियो वाले मामले से औरंगजेब वाला चैप्टर अब बंद हो गया है। लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Dhanush Movie on OTT: सात साल बाद भारत में रिलीज हुई धनुष की यह फिल्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं आप?



यहां से गरमाया विवाद
कुणाल कामरा को लेकर विवाद तब गरमाया, जब उन्होंने अपने एक हालिया वीडियो में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के राजनीतिक करियर को लेकर कटाक्ष किया था। कामरा ने अपने वीडियो में एक हिंदी गाने की धुन पर एक पैरोडी सुनाई थी, जिसको सुनकर शिवसैनिक नाराज हो गए थे। कुणाल कामरा ने शो की रिकॉर्डिंग अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट की थी।

नाराज हुए शिवसैनिक
कॉमेडियन का वीडियो सामने आने के बाद शिवसैनिक नाराज हो गए थे और उन्होंने उस जगह भी तोड़फोड़ की थी, जहां कुणाल कामरा ने ये वीडियो शूट किया था। शिवसेना के लोगों ने कुणाल कामरा को माफी मांगने या नतीजे भुगतने की धमकी भी दी।

यह खबर भी पढ़ें: Actresses Pregnancy: सिर्फ अथिया ही नहीं इन पांच एक्ट्रेस के घर भी आई खुशखबरी; कुछ के घर जल्द गूंजेगी किलकारी

कुणाल कामरा ने माफी मांगने से किया इंकार
इस पूरे मामले पर विवाद बढ़ता देख कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर अपने एक्स अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने माफी मांगने से इंकार कर दिया था। कुणाल कामरा ने कहा था, “मैं माफी नहीं मागूंगा। मैं भीड़ से नहीं डरता। एंटरटेनमेंट वेन्यू महज एक प्लेटफॉर्म है, जो हर किस्म के शो का मंच है। हैबिटेट या कोई भी जगह मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है। मैं जो भी कहता या करता हूं, उस पर उसका कोई अधिकार नहीं है। न ही किसी और पार्टी का कोई अधिकार है। एक कॉमेडियन के कहे शब्दों के लिए किसी जगह को नुकसान पहुंचाना, वैसी ही नासमझी है जैसे अगर आपको चिकन नहीं परोसा जाता तो आप टमाटर के ट्रक को पलट दें।”


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed