फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   comedian gaurav gupta roasts pakistani audience jokes about hanuman chalisa in us tour

Viral Video: ‘हनुमान चालीसा पढ़ो अब’, कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने पाकिस्तानी फैंस को किया रोस्ट, कस डाला तंज

Sun, 01 Jun 2025 03:41 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 01 Jun 2025 03:41 PM IST
सार

Gaurav Gupta Roast Pakistani Fan: अमेरिका में परफॉर्मेंस के दौरान कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने पाकिस्तानी फैंस को रोस्ट किया है। गौरव गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
comedian gaurav gupta roasts pakistani audience jokes about hanuman chalisa in us tour
गौरव गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम- @gaurav_comic

विस्तार

स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी है उनकी अमेरिका-कनाडा टूर की परफॉर्मेंस, जहां उन्होंने पाकिस्तानी दर्शक के साथ मजाकिया लेकिन तीखा संवाद किया। हालांकि ये मजाक कुछ लोगों को हंसी का डोज लगा, तो वहीं कुछ ने इसे मौजूदा हालातों में संवेदनशीलता की कमी बताया। 

विज्ञापन

गौरव गुप्ता ने पाकिस्तानी फैंस को किया रोस्ट
दरअसल, गौरव गुप्ता ने अपने अमेरिका दौरे की शुरुआत 30 मई को अटलांटा से की। इसके बाद उन्होंने शिकागो में भी शो किया। उन्हीं में से एक शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पाकिस्तानी दर्शक से बात करते दिखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gaurav Gupta (@gaurav_comic)


 

जैसे ही उन्हें पता चला कि सामने बैठा शख्स पाकिस्तान से है, उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘भाई, हिम्मत वाला है तू, कलाकारों पर बैन लगा है, दर्शकों को तो आने दे रहे हैं अभी।’ इसके बाद गौरव ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘चलो तुम हनुमान चालीसा पढ़ो अब।’

comedian gaurav gupta roasts pakistani audience jokes about hanuman chalisa in us tour
गौरव गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम- @gaurav_comic

गौरव के मजाक पर हंसे लोग
इसके बाद गौरव गुप्ता के इस मजाक पर भीड़ ने जमकर ठहाके लगाए। हालांकि गौरव यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे पूछा कि क्या उस दर्शक को उनकी बातें समझ आ रही हैं। जब उसने हां में जवाब दिया, तो गौरव बोले, ‘नहीं मिलेगा। हम तो बरसों से कह रहे हैं नहीं मिलेगा, फिर भी आ जाते हो।’

ये खबर भी पढ़ें: Ajay Devgn: प्रकृति से जुड़ने का गहरा संदेश देती है अजय देवगन की ये शॉर्ट फिल्म ‘अर्थिंग’, देखें पूरा वीडियो

भारत-पाकिस्तान मामले से जोड़ा जा रहा
गौरव की ये बात कहीं ना कहीं कश्मीर मुद्दे की ओर इशारा करती नजर आईं। यही बात सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई है। कुछ लोगों ने इस क्लिप को हंसी में ही टाल दिया और ज्यादा सीरियस नहीं लिया, वहीं कुछ ने कहा कि मौजूदा भारत-पाक तनाव के माहौल में ऐसे मजाक से बचना चाहिए।

कई यूजर्स ने किया कमेंट 
एक यूजर ने लिखा, ‘गौरव भाई, आपने बहुत बढ़िया पंच मारा, लाजवाब।’ वहीं एक दूसरे ने लिखा, ‘थोड़ा हिचक जरूर रहे थे, लेकिन बड़ी नजाकत से कहा।’ दूसरी ओर, कुछ दर्शकों ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘जो दर्शक आपकी तारीफ करने आया है, उसके देश को लेकर ऐसा बोलना ठीक नहीं। ये मौका एकता दिखाने का था, आपने व्यंग्य कर दिया।’

गौरव गुप्ता का करियर 
गौरव गुप्ता का करियर पिछले कुछ सालों में तेजी से ऊंचाइयों पर पहुंचा है। वो 2017 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के टॉप 12 फाइनलिस्ट में पहुंचे थे, जहां उन्हें अक्षय कुमार ने जज किया था। ‘नॉट जस्ट बनिया’ और ‘मार्केट डाउन है’ जैसे शो से उन्होंने भारत में मिडिल क्लास के जीवन को जिस व्यंग्यात्मक अंदाज में मंच पर लाया, उससे उन्हें खास पहचान मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed