फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Coldplay frontman chris martin apologies to india for britains colonial past says thankyou for forgiving us

Coldplay: कोल्डप्ले सिंगर ने जीता भारतीयों का दिल, ‘जय श्री राम’ बोलने के बाद ब्रिटिश राज के लिए मांगी माफी

Mon, 20 Jan 2025 12:12 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 20 Jan 2025 12:12 AM IST
सार

Coldplay: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोल्डप्ले के ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर’ कॉन्सर्ट के दौरान गायक क्रिस मार्टिन ने फैंस को तब हैरान कर दिया, जब उन्होंने ब्रिटेन के भारत पर शासन के दौरान किए गए अत्याचारों के लिए माफी मांगी।
 

विज्ञापन
Coldplay frontman chris martin apologies to india for britains colonial past says thankyou for forgiving us
क्रिस मार्टिन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोल्डप्ले के ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर’ कॉन्सर्ट के दौरान गायक क्रिस मार्टिन ने अपने फैंस को एक बार फिर हैरान कर दिया। सिंगर कॉन्सर्ट में ना सिर्फ अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत रहे हैं बल्कि अपने दिल छू लेने वाले शब्दों से भी लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। क्रिस ने ब्रिटेन के भारत पर शासन के दौरान किए गए अत्याचारों के लिए माफी मांगी। कॉन्सर्ट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


क्रिस ने भारतीयों को दिया धन्यवाद
क्रिस मार्टिन ने कॉन्सर्ट में अपने प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा,  “यह भारत की हमारी चौथी यात्रा है और यहां दूसरी बार प्रदर्शन कर रहे हैं। पहली बार हमने एक लंबा शो किया। हम इससे बेहतर दर्शकों की उम्मीद नहीं कर सकते थे। आज आने के लिए आप सभी का धन्यवाद!" उन्होंने आगे कहा, "यह हमारे लिए आश्चर्यजनक है कि आप हमारा स्वागत करते हैं, भले ही हम ग्रेट ब्रिटेन से हैं। ग्रेट ब्रिटेन द्वारा किए गए सभी बुरे कामों के लिए हमें माफ करने के लिए धन्यवाद।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hunar Anand (@hunar_anand)



यह खबर भी पढ़ें: Emergency Collection: 'इमरजेंसी' ने उठाया रविवार की छुट्टी का फायदा, तीसरे दिन बढ़ी कंगना की फिल्म की रफ्तार


शनिवार को बोला था “जय श्री राम”
इससे पहले भी क्रिस ने फैंस को “जय श्री राम” बोलकर हैरान कर दिया था। कॉन्सर्ट के दौरान प्रशंसकों द्वारा उठाए गए प्लेकार्ड पढ़ रहे थे। एक प्लेकार्ड पर 'जय श्री राम' लिखा था। मार्टिन ने इसे पढ़ा, जिसके बाद दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। उन्होंने यह भी पूछा कि इसका क्या मतलब है। इतना ही नहीं, उन्होंने अन्य प्लेकार्ड भी पढ़े और उस पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने हिंदी में सभी का अभिवादन भी किया। शो के दौरान बैंड ने अपने मशहूर ट्रैक बजाए, जिसमें पैराडाइज, विवा ला विदा, एडवेंचर ऑफ ए लाइफटाइम और येलो शामिल थे।


यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: हमें अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखना चाहिए…', सैफ पर हुए हमले के बाद भाग्यश्री ने जताई चिंता


मुंबई के बाद इस शहर में होगा शो
मुंबई में कोल्डप्ले म्यूजिक ऑफ स्फीयर्स कॉन्सर्ट हुआ। शानदार तरीके से यह शो हुआ। कोल्डप्ले कल भी मुंबई में होगा। इसके बाद बैंड अहमदाबाद में परफॉर्म करेगा। क्रिस मार्टिन अपनी गर्लफ्रेंड, एक्टर डकोटा जॉनसन के साथ भारत आए हैं। वह बांद्रा जाकर मुंबई की खूबसूरती का लुत्फ उठाते भी दिखे और श्री बाबुलनाथ मंदिर में भगवान का आशीर्वाद भी लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed