सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बीजेपी विधायक बने कलाकारों को दी खास जिम्मेदारी, बंगाली सिनेमा से जुड़ा है मामला
Bengal Film Industry: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बंगाल सिनेमा में बदलाव की तैयारी में जुट गए हैं। जानिए रूपा गांगुली समेत बीजेपी एक्टर-विधायकों को सीएम ने क्या निर्देश दिए…
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नए-नवेले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी गद्दी संभालते ही अपने काम में भी जुट गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने एक्टर से भाजपा विधायक बने तीन लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उनसे बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में काम को लेकर भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने और पारदर्शिता बहाल करने के लिए पहल करने की बात कही।
बैठक में इन्हें मिली इंडस्ट्री की देखभाल की जिम्मेदारी
एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में उपस्थित लोगों में बीजेपी विधायक रूपा गांगुली, रुद्रनील घोष और हिरन चटर्जी शामिल हुए। मुख्यंत्री ने इन्हें टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सुधारों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।
मुख्यमंत्री का यह निर्देश इंडस्ट्री में टीएमसी सरकार के करीबी कुछ व्यक्तियों के लंबे समय से चले आ रहे कंट्रोल के आरोपों के बीच आया है। टीएमसी शासन में अक्सर इंडस्ट्री पर कंट्रोल करने और मनमानी का काम कराने का आरोप लगता रहा। बैठक में तय हुआ कि इंडस्ट्री के कामकाज में बाधा डालने के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
सिंडिकेट राज खत्म करने के प्रयास में बीजेपी सरकार
नई सरकार का यह कदम टॉलीवुड में कथित सिंडिकेट राज को खत्म करने की दिशा में एक प्रयास है। इसे बंगाल के पूर्व मंत्री और टेक्नीशियन गिल्ड के अध्यक्ष स्वरूप बिस्वास के भाई ने स्थापित किया था, ताकि एक पारदर्शी और पेशेवर वातावरण को फिर से स्थापित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सभी स्टेकहोल्डर्स को बिना किसी डर के काम करना चाहिए। ताकि राज्य की फिल्म इंडस्ट्री में एक अच्छा और स्वस्थ माहौल स्थापित हो सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.