फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chunky Panday cleared driving test again after 43 years shared photo and say thanks to mumbai rto

Chunky Panday: 43 साल बाद चंकी पांडे ने पास किया ड्राइविंग टेस्ट, तस्वीर साझा कर आरटीओ का जताया आभार

Tue, 10 Sep 2024 04:03 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 10 Sep 2024 04:03 PM IST
सार

दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे ने 43 साल बाद दोबारा ड्राइविंग टेस्ट दिया। टेस्ट पास करने के बाद अभिनेता ने आरटीओ अधिकारी के साथ तस्वीर साझा कर मुंबई आरटीओ का आभार जताया।

 

विज्ञापन
Chunky Panday cleared driving test again after 43 years shared photo and say thanks to mumbai rto
चंकी पांडे ने दिया ड्राइविंग टेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday

विस्तार

दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे ने अपने तीन दशक लंबे करियर में सैकड़ों फिल्में की हैं। वह अपने अभिनय के चलते लोगों के पसंदीदा बन गए। आज भी उनकी फिल्में प्रशंसकों की खास लिस्ट में शामिल हैं। अब अभिनेता की बेटी अनन्या पांडे भी फिल्म जगत में अपना करियर बना रही हैं। कुछ दिनों पहले उनकी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ रिलीज हुई है। हाल ही में अभिनेता चंकी पांडे ने 43 साल के अंतराल के बाद फिर से अपना ड्राइविंग टेस्ट दिया। 
विज्ञापन


आरटीओ को किया शुक्रिया
ड्राइविंग टेस्ट देने के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर क्लीयरेंस के बाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के पुलिस अधिकारी के साथ अपनी एक मजेदार तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ चंकी ने कैप्शन में लिखा, ‘43 साल बाद फिर से ड्राइविंग टेस्ट दिया। और अंदाजा लगाइए, मैं पास हो गया। आरटीओ मुंबई का शुक्रिया।’
विज्ञापन

Sikandar: 'सिकंदर' में सलमान-रश्मिका के बाद जुड़ा इस अभिनेत्री का नाम? 'सिंघम' में अजय के साथ कर चुकीं रोमांस
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों ने किया कमेंट
तस्वीर में अभिनेता नारंगी रंग की पोलो टी-शर्ट और नीली डेनिम जींस पहने हुए कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी सह-कलाकार सोनम खान ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, बधाई हो! आपको गाड़ी चलाना नहीं आता?? अगर ऐसा है, तो शुक्र है कि मेरे पास आपके साथ कोई ड्राइविंग सीन नहीं था। फिर भी एक बार फिर बधाई।’ वहीं, अभिनेता सिकंदर खेर ने भी लिखा, ‘शानदार!’

View this post on Instagram

A post shared by Chunky Panday (@chunkypanday)



चंकी पांडे का वर्क फ्रंट
चंकी पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार तमिल जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘सरदार’ में नजर आए थे। जिसमें राशि खन्ना, राजिशा विजयन, चंकी पांडे, लैला, ऋत्विक, मुनीशकांत, अविनाश, युगी सेतु और बालाजी शक्तिवेल जैसे कलाकार शामिल थे।
Sunny Leone: कार्तिक, वरुण के बाद अब 'लालबागचा राजा' के दरबार पहुंचीं सनी लियोनी, पति भी साथ आए नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed