फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chiranjeevi shares some inside pictures from Bholaa Shankar song shoot in Switzerland see users reaction

Chiranjeevi: चिरंजीवी ने 'भोला शंकर' के सेट से साझा की तस्वीरें, फैंस बोले- मेगास्टार इज बैक

Wed, 24 May 2023 12:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 May 2023 12:36 PM IST
सार

चिरंजीवी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और अब फिल्म के शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी उन तस्वीरों को देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Chiranjeevi shares some inside pictures from Bholaa Shankar song shoot in Switzerland see users reaction
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ मेगास्टार अभिनेता चिरंजीवी अपनी फिल्मों के अलावा अपने स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता फिल्हाल अपनी आगामी तेलुगु फिल्म ‘भोला शंकर’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। चिरंजीवी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और अब फिल्म के शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी उन तस्वीरों को देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं।

विज्ञापन

 

चिरंजीवी ने सेट से साझा की तस्वीरें
अभिनेता  चिरंजीवी को आखिरी बार फिल्म ‘वाल्टेयर वीरैया’ में देखा गया था, जिसमें दर्शकों ने उनके अभिनय की खूब सराहना की थी। इस फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड में चल रही है। अभिनेता ने अपने फैंस को कुछ तस्वीरों के साथ तोहफा दिया और शूटिंग की कुछ झलकियां अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है। फैंस भी अभिनेता की इस तस्वीर पर अपना जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Ranbir Kapoor: रणबीर ने इस सुपरस्टार को बेटी राहा के लिए बताया परफेक्ट बेबीसिटर, कहा- उनको बस अपनी बांहें...

विज्ञापन
विज्ञापन

डांस नंबर की हो रही है शूटिंग
गौरतलब है कि चिरंजीवी की यह फिल्म  ‘वेदालम’ की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें अजीत को एक बहुत ही हिंसक और बिंदास भाई की भूमिका में दिखाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ तमन्ना भाटिया भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में चिरंजीवी अहम किरदार में नजर आएंगे। फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Sudhanshu Pandey: इंडस्ट्री की गुटबाजी पर सुधांशु पांडे का प्रहार, बोले- छोड़ने पड़े हैं बड़े-बड़े प्रोजेक्ट

विज्ञापन

फैंस ने तस्वीरों पर लुटाया प्यार
ट्विटर पर कुछ तस्वीर साझा करते हुए चिरंजीवी ने एक नोट लिखा, ‘स्विट्जरलैंड में भोला शंकर के लिए गाने की शूटिंग बहुत मजेदार रही।मैं कह सकता हूं कि यह गाना सभी दर्शकों को पसंद आएगा और इससे भी ज्यादा सभी प्रशंसकों को।आइए जल्द ही और साझा करें! तब तक, यह छोटी लीक तस्वीरें हैं।’ फैंस ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि वह इस गाने का इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘चिरंजीवी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मेगास्टार फिर से धमाल मचाने को हैं तैयार।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed