फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chinmayi Sripaada Reacts On Malviya Nagar Fire Incident Says Many Of Those Killed In Restaurant Are Foreigners

मालवीय नगर आग्निकांड पर चिनमयी श्रीपदा ने दी प्रतिक्रिया, किस वजह से मामले के ठीक से निपटने की जताई उम्मीद

Wed, 03 Jun 2026 07:16 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 03 Jun 2026 07:16 PM IST
सार

Chinmayi Sripaada On Malviya Nagar Fire Incident: गायक चिनमयी श्रीपदा ने मालवीय नगर अग्निकांड पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Chinmayi Sripaada Reacts On Malviya Nagar Fire Incident Says Many Of Those Killed In Restaurant Are Foreigners
मालवीय नगर अग्निकांड पर बोलीं चिनमयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में एक पांच मंजिला बेड एंड ब्रेकफास्ट इमारत में आग लग गई। इस भीषण आग में मारे गए 21 लोगों में से कम से कम 18 विदेशी नागरिक थे। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान नाइजीरिया, मोजाम्बिक, बांग्लादेश, सोमालिया, लाइबेरिया और अफगानिस्तान के नागरिकों के रूप में हुई है। अब इस दुर्घटना पर सिंगर चिनमयी श्रीपदा ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

चिनमयी ने कही ये बात
चिनमयी श्रीपदा ने अपने सोशल मीडिया पर इस भयावह त्रासदी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने घटना से जुड़े एक वीडियो को रीपोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, ‘रेस्तरां में लगी आग में मरने वालों में से कई विदेशी हैं। शायद इसी वजह से इस मामले को ठीक से निपटाया जाएगा।’

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

Chinmayi Sripaada Reacts On Malviya Nagar Fire Incident Says Many Of Those Killed In Restaurant Are Foreigners
मालवीय नगर अग्निकांड - फोटो : सोशल मीडिया
आग लगने के कारणों की जांच कर रहे अधिकारी
रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में आग सिलेंडर विस्फोट के कारण लगने का संदेह था। हालांकि, आग लगने की जांच जारी है और अधिकारियों को संदेह है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। अधिकारियों ने पहले बताया था कि आग सुबह करीब 8:30 बजे पास के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी थी, लेकिन पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि यह होटल की इमारत में लगी थी।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ए.के. मलिक ने पीटीआई को बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट चल रहा था, जबकि इमारत के बाकी हिस्से का इस्तेमाल होटल के रूप में किया जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि बेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के तहत अचानक निरीक्षण से संबंधित कोई नियम नहीं है।

हालांकि, मालिकों को हर 15 दिन में स्थानीय पुलिस स्टेशन को मेहमानों का विवरण देना होता है। यदि मालिक विवरण नहीं देते हैं, तो स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह डिटेल जुटाए। अधिकारी ने यह भी बताया कि मौजूदा बीएनबी योजना के तहत अधिकतम छह कमरे किराए पर दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed