{"_id":"68d6d68e7d2f79bcac087856","slug":"chhoti-stree-animated-film-announcement-by-shraddha-kapoor-thamma-trailer-launch-2025-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Choti Stree: श्रद्धा कपूर ने किया एनिमेटेड फिल्म छोटी स्त्री का ऐलान, ‘स्त्री 3’ से पहले थिएटर में देगी दस्तक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Choti Stree: श्रद्धा कपूर ने किया एनिमेटेड फिल्म छोटी स्त्री का ऐलान, ‘स्त्री 3’ से पहले थिएटर में देगी दस्तक
Fri, 26 Sep 2025 11:46 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 26 Sep 2025 11:46 PM IST
सार
Shraddha Kapoor Announces Choti Stree: स्त्री’ फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के लिए अब एक नया तोहफा तैयार किया जा रहा है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हिट फिल्म ‘स्त्री’ पर आधारित एनिमेटेड फिल्म ‘छोटी स्त्री’ बहुत जल्द दर्शकों के सामने आने वाली है।
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : एक्स
विस्तार
बॉलीवुड की लोकप्रिय हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘स्त्री’ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने घोषणा की है कि उनकी फिल्म पर आधारित एक एनिमेटेड वर्जन ‘छोटी स्त्री’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगा। यह फिल्म बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के दर्शकों के लिए खास तौर पर तैयार की जा रही है।
थामा के ट्रेलर लॉन्च में हुआ ऐलान
श्रद्धा कपूर ने यह ऐलान मैडॉक फिल्म्स की आने वाली फिल्म ‘थामा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में किया। इस मौके पर प्रोड्यूसर दिनेश विजान और एक्टर आयुष्मान खुराना भी मौजूद थे। श्रद्धा ने कहा कि 'मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स ‘छोटी स्त्री’ लेकर आ रहा है। यह थिएटर में सभी उम्र के दर्शकों के लिए रिलीज होगी और भारत के लिए यह एक बेहद रोमांचक समय होगा।'
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Mukul Dev: पैपराजी कल्चर से नाराज राहुल देव, भाई मुकुल देव के अंतिम संस्कार से जुड़ा किस्सा किया साझा
‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी का नया अध्याय
2018 में आई पहली ‘स्त्री’ फिल्म ने दर्शकों को डर और कॉमेडी का मिश्रण दिखाया था। इसके बाद ‘रूही’, ‘भेड़िया’ और हाल ही में ‘मुंज्या’ जैसी फिल्में इसी यूनिवर्स का हिस्सा बनीं। 2024 में रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सबसे बड़ी हिंदी हिट का खिताब हासिल किया। अब ‘छोटी स्त्री’ इसी कड़ी में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है।
‘स्त्री 3’ से सीधे जुड़ी होगी कहानी
फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने खुलासा किया कि ‘छोटी स्त्री’ का सबसे बड़ा सरप्राइज इसका अंत होगा। इसे अमर कौशिक और निरेन भट्ट ने कॉन्सेप्चुअलाइज किया है और इसकी कहानी सीधे ‘स्त्री 3’ से जुड़ जाएगी। यानी एनिमेशन फिल्म का अंत एक लाइव-एक्शन सीन से होगा, जो ‘स्त्री 3’ की शुरुआत करेगा और दर्शकों को स्त्री की बैकस्टोरी से रूबरू कराएगा।
परिवार और बच्चों के लिए खास
इस बार फ्रेंचाइजी का टारगेट हैं बच्चे और उनके परिवार। श्रद्धा कपूर का मानना है कि बच्चे और बड़े सभी साथ बैठकर ‘छोटी स्त्री’ का मजा ले पाएंगे। इससे यह फिल्म मनोरंजन का नया अनुभव बनकर उभरेगी।
‘थामा’ भी रिलीज के लिए तैयार
बता दें शुक्रवार को मैडॉक फिल्म्स की एक और फिल्म ‘थामा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और परेश रावल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘मुंज्या’ फेम डायरेक्टर आदित्य सर्पोटदार ने इसे डायरेक्ट किया है और यह फिल्म 21 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होगी।

View this post on Instagram