{"_id":"667e6a5d455c16663c05f42c","slug":"chandu-champion-writer-sumit-arora-praised-kartik-aaryan-said-he-was-eager-for-this-role-of-murlikant-petkar-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' में अपनी भूमिका के लिए काफी उत्सुक थे कार्तिक, लेखक ने साझा किया अनुभव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' में अपनी भूमिका के लिए काफी उत्सुक थे कार्तिक, लेखक ने साझा किया अनुभव
Fri, 28 Jun 2024 01:18 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:18 PM IST
सार
कार्तिक आर्यन को उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। इस बीच फिल्म के लेखक सुमित अरोड़ा ने भी अभिनेता की तारीफ की है और उनके साथ काम करने को लेकर अपना अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिल रही है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सुमित अरोड़ा ने लिखा है। यह फिल्म भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की जीवनी को दर्शाती है। कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनकी पूरी जीवन यात्रा दिखाई गई है, जिस तरह से उन्होंने कमर से नीचे लकवाग्रस्त होने के बाद भी तैराकी में महारत हासिल की और 1972 में भारत के लिए पहला पैरालिंपिक स्वर्ण पदक जीता।
कार्तिक इस भूमिका को लेकर थे काफी उत्सुक
हालिया रिलीज इस फिल्म को दर्शकों और फिल्म आलोचकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। कार्तिक आर्यन के करियर की यह सबसे बेहतरीन फिल्म बतायी जा रही है। इस फिल्म की सफलता में लेखक सुमित अरोड़ा का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने इस फिल्म को लिखा है। इस बीच उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया कि कार्तिक कॉमेडी से हटकर कुछ नया करना चाहते थे और वह इस भूमिका को लेकर काफी उत्सुक थे।
विज्ञापन
Malaika Arora: अर्जुन से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका ने साझा किया क्रिप्टिक नोट, कहा- कुछ को थामे रखना...
विज्ञापन
सुमित अरोड़ा ने साझा किया कार्तिक के साथ काम करने का अनुभव
हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के लेखक सुमित अरोड़ा ने बताया कि कार्तिक के साथ काम करना उनके लिए एक शानदार अनुभव था। उन्होंने कहा," कार्तिक ने कभी इस तरह की भूमिका नहीं निभाई, लोग उन्हें कॉमेडी करने वाले अभिनेता के तौर पर देखते थे, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के जरिए एक नए जॉनर में कदम रखा। मुझे लगता है कि वह इस भूमिका के लिए वास्तव में काफी भूखे थे और कुछ अलग करना चाहते थे।" लेखक ने आगे जोड़ते हुए कहा कि कार्तिक ने खुद की अभिनय क्षमता को साबित किया है और इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
Vikrant Massey: विक्रांत को दिया था अनुपमा ने ओटीटी स्टार का टैग, बोले- उन्हें लगा था लोग '12वीं फेल' नहीं..
'भूल भुलैया 3' में आएंगे नजर
'चंदू चैंपियन' और कार्तिक आर्यन को काफी सराहना मिली है। अनन्या पांडे, रणवीर सिंह, करण जौहर, वीरेंद्र सहवाग आदि कई बड़ी हस्तियों ने फिल्म में कार्तिक आर्यन की तारीफ की है। वर्क फ्रंट की बात करें 'चंदू चैंपियन' के बाद कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 3' में नजर आने वाले हैं। इस फ्रेंचाइजी में विद्या बालन की वापसी होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। वहीं, इसमें तृप्ति डिमरी भी हैं। इस फिल्म को इस साल दिवाली के आसपास रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ को इन दो फिल्मों के लिए मिले थे करीब 165 करोड़! निर्माता ने किया बड़ा खुलासा