फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tiger Shroff got around 165 crores fee for Pooja Entertainment films bade miyan chote miyan and ganapath

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ को इन दो फिल्मों के लिए मिले थे करीब 165 करोड़! निर्माता ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 28 Jun 2024 12:56 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 12:56 PM IST
सार

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी दो फिल्मों के लिए टाइगर श्रॉफ को मोटी रकम दी गई थी। निर्माता सुनील ने एक साक्षात्कार में इस बारे में एक संकेत दिया है।

विज्ञापन
Tiger Shroff got around 165 crores fee for Pooja Entertainment films bade miyan chote miyan and ganapath
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम @tigerjackieshroff

विस्तार

वाशु भगनानी और जैकी भगनानी की प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी पर 250 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा हुआ है, जिसके चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद ऐसी भी खबरें आई कि कंपनी ने अपनी चार फिल्मों के लिए अक्षय कुमार को 165 करोड़ रुपये की फीस दी थी। इसी बीच, अब दो चौंकाने वाली बातें सामने आई है।

विज्ञापन


Sharmajee Ki Beti: ताहिरा की फिल्म को लेकर आयुष्मान खुराना का मजेदार ट्वीट, क्रिकेटर रोहित शर्मा का किया जिक्र
विज्ञापन


अक्षय कुमार को नहीं मिले चार फिल्मों के लिए 165 करोड़ रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार को 165 करोड़ रुपये के भुगतान की बात को निर्माता सुनील दर्शन ने खारिज कर दिया है। सुनील ने हालिया साक्षात्कार में कहा कि अक्षय कुमार को कितनी फीस दी गई है, इसे लेकर वो कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं, लेकिन 165 करोड़ रुपये का जो आंकड़ा बताया जा रहा है, वो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Salman Khan: सलमान बनने वाले थे दूल्हा, साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा ने किया खुलासा, बोलीं- ऐन मौके पर..

टाइगर श्रॉफ की फीस के करीब है 165 करोड़ रुपये का आंकड़ा
इसके आगे सुनील ने एक चौंकाने वाली बात बताते हुए कहा कि दरअसल, 165 करोड़ रुपये का आंकड़ा टाइगर श्रॉफ की फीस के करीब है। मालूम हो कि टाइगर ने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी दो फिल्मों 'गणपत' और 'बड़े मियां छोटे मियां में काम किया है। इन दोनों ही फिल्मों पर खूब पैसा खर्च किया गया था और दोनों ही फ्लॉप साबित हुई थी। सुनील के बयान के बाद अब टाइगर श्रॉफ की फीस को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है, क्योंकि उनके बात से इसका संकेत तो मिल ही गया है कि उन्हें दो फिल्मों के लिए मोटा भुगतान किया गया था।

Malaika Arora: अरबाज के साथ अरहान की परवरिश करना मलाइका के लिए था मुश्किल, बोलीं- 'भगवान का शुक्र है कि...'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed