फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chandoo Sai reportedly been arrested by Narsingi Police under SC ST Act YouTuber detained under Section 376

Chandoo Sai: बलात्कार के आरोप में यूट्यूबर चंदू साईं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Sat, 16 Dec 2023 06:18 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 16 Dec 2023 06:18 PM IST
सार

चंदू साईं ने अपने यूट्यूब चैनल, द बॉय नेक्स्ट डोर के माध्यम से अपने नाटकों के लिए लोकप्रियता हासिल की है। उन्हें वेब सीरीज ‘धागड़’ के लिए भी पहचाना जाता है। 

विज्ञापन
Chandoo Sai reportedly been arrested by Narsingi Police under SC ST Act YouTuber detained under Section 376
यूट्यूबर चंदू साईं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाने-माने यूट्यूबर चंदू साईं उर्फ चंद्रशेखर साईं किरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नरसिंघी की एक युवती की शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। यूट्यूबर को एक महिला से शादी करने का वादा करने के बाद उसके साथ बलात्कार करने और बहकाने के आरोप में गिरफ्तार किया। नरसिंगी पुलिस ने चंदू साईं को कथित तौर पर एससी एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
चंदू साईं ने अपने यूट्यूब चैनल, द बॉय नेक्स्ट डोर के माध्यम से अपने नाटकों के लिए लोकप्रियता हासिल की है। उन्हें वेब सीरीज ‘धागड़’ के लिए भी पहचाना जाता है। चंदू साईं को बलात्कार के एक मामले में धारा 376(2) के अंर्तगत हिरासत में लिया गया है। इसके बाद में उन्हें चंचलगुडा जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। धारा 320 और एससी-एसटी अधिनियम के तहत अन्य आरोप औपचारिक रूप से दायर किए गए हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है। पीड़िता ने अपना अनुभव साझा करते हुए खुलासा किया है कि चंदू साईं ने उसे धोखा दिया और बाद में उसके साथ मारपीट भी की। 
विज्ञापन


Dunki: 'डंकी' को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट के साथ किया पास, रनटाइम से भी उठा पर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदू साईं सहित दो अन्य लोग गिरफ्तार
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा, अपनी पुलिस शिकायत में चंदू साईं, जिसका असली नाम चंद्रशेखर साईं किरण है, उन्होंने भावनात्मक रूप से उसे परेशान किया और 25 अप्रैल, 2021 को जबरन उसका फायदा उठाया। युवती ने पुलिस को मामले की सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए चंदू साईं के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और एससी और एसटी अत्याचार अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस न सिर्फ चंदू साईं के खिलाफ बल्कि उनके माता-पिता और इस स्थिति में शामिल दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान
बता दें कि मार्च 2021 की शिकायत के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता शुरुआत में सोशल मीडिया पर दोस्त थे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लेकर बातचीत शुरू की। महिला पुलिस अधिकारियों ने मोइनाबाद के एक परामर्श केंद्र में पीड़िता का बयान दर्ज किया। इसके बाद पीड़िता को डिकल परीक्षण के लिए कोंडापुर के एक सरकारी जिला अस्पताल भेजा गया। 

Omkara: आमिर खान निभाने चाहते थे 'ओमकारा' में लंगड़ा त्यागी का किरदार, इस वजह से सैफ के हाथ लगा ये रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed