फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Vishal Jethwa talks about His Movie Homebound Entry in Academy Awards 2026 and working With Neeraj Ghaywan

Homebound: विशाल जेठवा बोले- 'मेरी पहली फिल्म है, जिसने मुझे याद दिलाया कि मैं अभिनेता क्यों बनना चाहता था'?

Thu, 08 Jan 2026 07:00 AM IST
किरण जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: किरण जैन Updated Thu, 08 Jan 2026 07:00 AM IST
सार

Vishal Jethwa Exclusive: इंडियन सिनेमा के लिए यह वक्त गर्व और खुशी से भरा हुआ है। फिल्म 'होमबाउंड' ने ऑस्कर 2026 के सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल फीचर फिल्म लिस्ट की टॉप 15 शॉर्टलिस्ट में जगह बना ली है। इस पर विशाल जेठवा ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
Vishal Jethwa talks about His Movie Homebound Entry in Academy Awards 2026 and working With Neeraj Ghaywan
विशाल जेठवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'होमबाउंड' अकादमी पुरस्कारों के 98 साल के इतिहास में इस श्रेणी तक पहुंचने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। यह उपलब्धि एक बार फिर दिखाती है कि इंडियन कहानियों की भावनाएं और सच्चाई अब ग्लोबल मंचों पर लोगों तक पहुंच रही हैं। इसे लेकर विशाल जेठवा क्या कहते हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में

विज्ञापन

Vishal Jethwa talks about His Movie Homebound Entry in Academy Awards 2026 and working With Neeraj Ghaywan
'होमबाउंड' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

‘होमबाउंड मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक इमोशनल  सफर है’
इस बड़ी उपलब्धि के साथ अभिनेता विशाल जेठवा लॉस एंजेलिस पहुंच चुके हैं, जहां से फिल्म के इंटरनेशनल अवॉर्ड कैंपेन की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा, ‘नए साल की शुरुआत इससे ज्यादा खास और इमोशनल नहीं हो सकती थी। इस फिल्म के ऑस्कर जर्नी के लिए लॉस एंजेलिस आना मेरे लिए किसी सपने जैसा है। सच कहूं तो मैं अब भी यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि यह सब वाकई मेरे साथ हो रहा है। यह फिल्म मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं रही, इसने मुझे एक एक्टर और एक इंसान दोनों रूपों में बहुत कुछ दिया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Vishal Jethwa talks about His Movie Homebound Entry in Academy Awards 2026 and working With Neeraj Ghaywan
जान्हवी कपूर-नीरज घयवान-ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

‘नीरज सर ने मुझे खुद को नए सिरे से खोजने का मौका दिया’
अपने डायरेक्टर नीरज घयवान के साथ काम करने के अनुभव को विशाल ने अपने करियर का सबसे अहम पड़ाव बताया। उन्होंने कहा, ‘नीरज सर के साथ काम करना मेरे लिए जिंदगी बदल देने वाला अनुभव रहा। उनकी संवेदनशीलता, ईमानदारी और कहानी को देखने का नजरिया मुझे इमोशंस की उन परतों तक ले गया, जहां तक मैं शायद खुद भी पहले कभी नहीं पहुंच पाया था। उन्होंने मुझे खुद को तोड़ने, समझने और फिर एक बेहतर कलाकार के रूप में दोबारा गढ़ने का मौका दिया। मैं उनका हमेशा इस मौके के लिए आभारी रहूंगा।’

विज्ञापन

Vishal Jethwa talks about His Movie Homebound Entry in Academy Awards 2026 and working With Neeraj Ghaywan
फिल्म 'होमबाउंड' - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

‘ईशान और पूरी टीम के साथ यह सफर और भी खास हो गया’
अपने सह-कलाकार ईशान खट्टर और पूरी टीम के बारे में बात करते हुए विशाल की आवाज में गर्व और अपनापन साफ झलकता है। उन्होंने कहा, ‘ईशान और पूरी टीम के साथ इस सफर को साझा करना इस उपलब्धि को मेरे लिए और भी खास बना देता है। हम सबने इस फिल्म में दिल से मेहनत की है। साथ में सीखना, गिरना, संभलना और आज यहां तक पहुंचना अपने आप में बहुत इमोशनल एक्सपीरियंस रहा है। इस स्तर पर एक-दूसरे के साथ खड़े होकर फिल्म का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है।’

Vishal Jethwa talks about His Movie Homebound Entry in Academy Awards 2026 and working With Neeraj Ghaywan
विशाल जेठवा - फोटो : इंस्टाग्राम

‘यह फिल्म मुझे याद दिलाती है कि मैं अभिनेता क्यों बनना चाहता था’?
अपनी बात को बेहद आत्मीय अंदाज में खत्म करते हुए विशाल कहते हैं, ‘आज यहां खड़े होकर अपने सिनेमा और अपनी कहानी का प्रतिनिधित्व करना मुझे फिर से याद दिलाता है कि मैं एक्टर क्यों बनना चाहता था। यह मेरी पहली फिल्म है, जिसे इस तरह की इंटरनेशनल पहचान मिली है और शायद इसी वजह से यह मेरे दिल के बेहद करीब है। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के ऑडियंस से भी उसी तरह जुड़ेगी, जैसे शूटिंग के दौरान यह हम सब से जुड़ी थी।’

Vishal Jethwa talks about His Movie Homebound Entry in Academy Awards 2026 and working With Neeraj Ghaywan
विशाल जेठवा - फोटो : इंस्टाग्राम

लॉस एंजेलिस में इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंचेगी फिल्म की कहानी
लॉस एंजेलिस में विशाल जेठवा, ईशान खट्टर और निर्देशक नीरज घयवान मिलकर फिल्म का प्रमोशन करेंगे। यहां फिल्म की खास स्क्रीनिंग होगी और अकादमी के मेंबर्स से मुलाकात व बातचीत के कार्यक्रम रखे जाएंगे। इसका उद्देश्य फिल्म की की सच्ची और भावनात्मक कहानी को दुनिया के ऑडियंस तक पहुंचाना है। फिल्म को इसकी मजबूत कहानी और असरदार अभिनय के लिए पहले ही काफी सराहना मिल चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed