फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Kala Hiran Director and Producer Amit jani Exclusive on death threats on behalf salman khan

काला हिरण विवाद में निर्माता अमित जानी का दावा- 'सलमान का नाम लेकर मिली धमकी', बोले- फिर रिस्टोर करवाएंगे टीजर

Thu, 20 Aug 2026 02:49 PM IST
किरण जैन एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: किरण जैन Updated Thu, 20 Aug 2026 02:49 PM IST
सार

Amit jani on Salman Khan: सलमान खान से जुड़े काले हिरण मामले पर बनी फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। दिल्ली हाईकोर्ट के 27 जुलाई के आदेश के बाद फिल्म का टीजर और उससे जुड़ी सामग्री हटाई गई थी।

विज्ञापन
Kala Hiran Director and Producer Amit jani Exclusive on death threats on behalf salman khan
अमित जानी, निर्माता - फोटो : अमर उजला

विस्तार

 निर्माता अमित जानी ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में उन्होंने धमकियों, टीजर विवाद, सुरक्षा और फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी बात रखी है। फिल्म के निर्देशक भारत एस. श्रीनेत ने भी कहा है कि टीम फिल्म में कोई बदलाव नहीं करेंगे।
विज्ञापन


'टीजर रिलीज होने के बाद 10-15 हजार कॉल और मैसेज आए'
अमित जानी ने धमकियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, 'मैं जब फिल्म का टीजर रिलीज किया था, उसके बाद मुझे ऐसी धमकियां आनी शुरू हो गईं। लगभग 10 से 15 हजार ऑडियो, कॉल, इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज आए। मुंबई से जो कॉल आए, उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज करो, मार देंगे। मुंबई में आओगे तो तुम पर अटैक होगा।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'अब मैंने उनके आईपी एड्रेस वगैरह देखे। उनकी वॉइस सुनी तो ज्यादातर लोगों की भाषा मुंबई की ही थी। उनकी डीपी में भी ज्यादातर लोगों ने सलमान खान की तस्वीर लगा रखी थी। करीब 80 फीसदी लोगों की डीपी में सलमान खान की फोटो थी। मैं उनकी प्रोफाइल में जाकर देखता हूं तो उन्होंने आज तक जितने भी वीडियो डाले हैं, पोस्ट की हैं, उनमें 24 साल से सलमान खान की फिल्में ही डाली हैं। तब मैं समझ गया कि ये आम लोग नहीं, एक टूलकिट है, जो मुझे परेशान कर रही है और मुझे डर लग रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Kala Hiran Director and Producer Amit jani Exclusive on death threats on behalf salman khan
सलमान खान, अमित जानी - फोटो : एक्स
धमकियों में किन लोगों के नाम लिए?
अमित जानी ने बातचीत में शहजाद भट्टी, रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के नाम लिए हैं। इन तीनों के नाम पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों में सामने आ चुके हैं। हालांकि, बाद में इनके लॉरेंस से अलग होने की खबरें भी सामने आई हैं।
  • जानी का दावा है कि शहजाद भट्टी ने उन्हें फोन कर सलमान खान का नाम लेते हुए फिल्म नहीं बनाने को कहा।
  • इसके बाद उन्होंने रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ का नाम लिया और कहा कि उनकी ओर से भी सलमान खान का नाम लेकर फिल्म रोकने की बात कही गई।
  • जानी का कहना है कि उन्होंने इन धमकियों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
  • उनका दावा है कि मीडिया में उन्होंने वही बातें कहीं, जो अपनी शिकायत में दर्ज कराई थीं।
  • जानी ने साफ किया कि वह सलमान खान पर इन लोगों से संबंध होने का आरोप नहीं लगा रहे हैं। उनका कहना है कि कथित तौर पर धमकी देने वाले लोग खुद सलमान खान का नाम ले रहे थे।

Kala Hiran Director and Producer Amit jani Exclusive on death threats on behalf salman khan
काला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को फिर मिली धमकी - फोटो : सोशल मीडिया
'हमने कहीं नहीं कहा कि सलमान का आतंकवादियों से संबंध है'
जानी का कहना है कि वह सलमान खान पर आरोप नहीं लगा रहे, बल्कि धमकी देने वालों के सलमान से संबंध की जांच चाहते हैं।

उन्होंने कहा, 'मैंने मीडिया में जो एफआईआर दर्ज करी, जो मैंने कॉपी मीडिया को दी थी, उन्हीं बातों को मैंने इंटरव्यू में बोला। मैंने बोला कि शहजाद भट्टी, रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और बाकी जो आतंकवादी और गैंगस्टर हैं, वो मुझे सलमान खान का नाम लेकर धमका रहे हैं। तो एनआईए इनकी जांच करे कि इनका उससे क्या रिलेशन है, इनके फोन की जांच करे, इनके सीसीटीवी कैमरे जांच करे, व्हाट्सऐप की जांच करे।'

जानी ने आगे कहा, 'हमने कहीं नहीं कहा है कि आतंकवादियों से सलमान खान का संबंध है। एक्चुअली आतंकवादी फोन करके हमें कह रहे हैं कि सलमान हमारा दोस्त है, सलमान हमारा भाई है। तो हम नहीं कह रहे हैं कि वो टेररिस्ट या गैंगस्टर का साथी है। गैंगस्टर और टेररिस्ट कह रहे हैं कि सलमान हमारा भाई है।'

Kala Hiran Director and Producer Amit jani Exclusive on death threats on behalf salman khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
'धमकी वाले वीडियो को प्रमोशनल कंटेंट कैसे कह सकते हैं?'
जानी के मुताबिक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन वीडियो को भी हटाया गया, जिनमें वह कथित धमकियों की जानकारी दे रहे थे। वह इसे फिल्म का प्रमोशनल कंटेंट मानने से इनकार करते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर कोई धमकी दे रहा है, मीडिया के सामने रो रहा हूं और थाने में जाकर रो रहा हूं और वो खबर छपी तो प्रमोशन थोड़ी है। वो तो जान जाने की गुहार कर रहा हूं। इन वीडियो को भी सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा गया है और इन्हें रिस्टोर करने की मांग की है।'

मामले से जुड़ी बड़ी मांगें:
  • जानी ने सुप्रीम कोर्ट में टीजर और हटाए गए वीडियो को दोबारा रिस्टोर करने की मांग की है।
  • जानी का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह प्रचारित किया गया कि उनकी फिल्म 'बैन' हो गई है।
  • उनका दावा है कि उन्हें केंद्र से CRPF सुरक्षा मिली है, लेकिन मुंबई में सुरक्षा कवर नहीं मिलता। उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस से सुरक्षा मांगी है।
  • उनका कहना है कि फिल्म में बदलाव करने की जरूरत नहीं है।
  • सितंबर में सेंसर सर्टिफिकेशन, अक्टूबर में तैयारी और नवंबर में फिल्म रिलीज करने की योजना है।
  • जानी ने फिल्म को दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज करने की बात कही है।
  • अगर सलमान खान सीधे बात करना चाहें तो जानी ने बातचीत के लिए तैयार होने की बात कही है।
  • जानी ने कुछ विपक्षी नेताओं के जरिए फिल्म रोकने के लिए दबाव बनाए जाने का भी आरोप लगाया है।

Kala Hiran Director and Producer Amit jani Exclusive on death threats on behalf salman khan
फिल्म 'काला हिरण' टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब
'टीजर में सलमान खान नहीं हैं'
टीजर पर विवाद को लेकर जानी का कहना है कि फिल्म सलमान खान की कहानी नहीं है। उन्होंने कहा, 'टीजर में हमने कहीं सलमान खान को रखा नहीं है। टीजर में अयान खान है। ये स्टोरी उनकी नहीं है। बार-बार हम इस बात को कह रहे हैं।'

'काला हिरण का शिकार राजस्थान के अंदर सैकड़ों बार हुआ है'
जानी के मुताबिक, फिल्म राजस्थान में काले हिरण के शिकार की घटनाओं की पृष्ठभूमि पर है। उन्होंने कहा, 'काला हिरण का शिकार राजस्थान के अंदर सैकड़ों बार हुआ है और शिकारी सैकड़ों बार पकड़े गए हैं, सैकड़ों बार जेल गए हैं। और हम तो एक डिस्क्लेमर भी लिखते हैं कि ये घटना, इसके पात्र, इसके स्थान सभी काल्पनिक हैं और टोटल फिक्शन है।'

Kala Hiran Director and Producer Amit jani Exclusive on death threats on behalf salman khan
फिल्म 'काला हिरण' का एक सीन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'सलमान से सीधे बात नहीं हुई, लेकिन दरवाजा खुला है'
क्या सलमान खान से बात कर विवाद सुलझाने की कोशिश हुई? जानी ने बताया कि सलमान से उनकी सीधे बात नहीं हुई, लेकिन कॉमन फ्रेंड्स और कुछ लोगों ने दोनों के बीच बातचीत कराने की कोशिश की।
जानी ने कहा, 'उसने कई बार बात करने की कोशिश करी, इधर-उधर के मीडिएटर बीच में लेकर, पॉलिटिशियन, मेरे उसके कॉमन फ्रेंड्स हैं। क्या बात करूं? उसका फिल्म मेरा नहीं है। वो मुझसे कोई विषय की बात करे तो बात करूं। अगर वो बात करना चाहेंगे तो मैं बात करूंगा। मेरे दरवाजे पर आपका स्वागत है।'

भारत बोले- 'फिल्म में बदलाव नहीं करेंगे'
निर्देशक भारत एस. श्रीनेत ने कहा कि टीम पहले भी कानूनी लड़ाई लड़ चुकी है और इस बार भी उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने अपनी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' का उदाहरण देते हुए कहा, '2025 में हमने फिल्म रिलीज करी थी 'उदयपुर फाइल्स'। हमारी उम्मीद वैसे ही है, क्योंकि हमारी फिल्म ऐसे ही सुप्रीम कोर्ट से हमें मिली थी। हमें लड़के जीतना पता है, कैसे लड़ा जाता है। और सच कभी हारता नहीं है।'
फिल्म में बदलाव को लेकर भारत ने कहा, 'मुझे बदलाव करने की जरूरत नहीं है। हम गलत नहीं हैं न। कितनी बार हम कह चुके हैं कि ये सलमान खान जी की फिल्म नहीं है। ये एक शिकारी की कहानी है। हमारा एक्टर उनकी तरह दिखता है तो इसमें मेरी गलती नहीं है। यह फिल्म बनाना मेरा अधिकार है। मैं अपनी कहानी पर काम करूंगा और फिल्म बनाऊंगा।'
सलमान खान या उनकी टीम से बातचीत को लेकर भारत ने कहा, 'नहीं, कोई टीम से बात नहीं और सारी बातें हमारी लीगल बैटल में होती हैं। अगर वो कोशिश करेंगे तो हम लोग बिल्कुल हाथ आगे बढ़ाएंगे और बात करने, समझाने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed