Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल से आलिया का एक और ग्लैमरस लुक सामने आया; ब्लू गाउन में परी जैसी खिलीं एक्ट्रेस
Alia Bhatt at Cannes Film Festival: 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट अपने लुक्स और अंदाज से तहलका मचा रही हैं। उनका एक और खूबसूरत लुक सामने आया है।
विस्तार
कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। दुनियाभर के सिने सितारे और फैशन जगत की हस्तियां यहां पहुची हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी फ्रांस में आयोजित कान फिल्म फेस्टिवल में उपस्थित हैं। कान के पहले दिन यानी 12 मई को आलिया ने अपने लुक्स से सबका दिल जीत लिया। वहीं, आज दोपहर में वे आइवरी ड्रेस में दिखीं। अब उनका एक और लुक सामने आया है।
आलिया भट्ट आज बुधवार को कान फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन आइवरी धोती स्कर्ट में भारत पवेलियन पहुंची थीं। उन्होंने अपने इस पूरे लुक को भारतीय टच दिया।
ज्वैलरी से लेकर हेयरस्टाइल तक, सबकुछ खास रहा। अब आज उनका दूसरा लुक काफी ग्लैमरस है। कल से अब तक कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के बाद यह उनका चौथा लुक है।
आलिया भट्ट इस बार कस्टम ब्लू गाउन में नजर आईं, जिसमें सिल्क साटिन, हनीकॉम्ब लेस और शैंटिली लेस की कई लेयर्स हैं।
लेस कॉलर और घेरदार स्कर्टनुमा यह ड्रेस उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रही है। आलिया भट्ट के इस कॉस्ट्यूम को मशहूर अमेरिकी फैशन डिजाइनर डेनिएल फ्रैंकल ने डिजाइन किया है।

आलिया भट्ट ने इस साल कान फेस्टिवल में अपने अब तक के हर लुक से समा बांध दिया है। पहले दिन वे मल्टीकलर शेड की खूबसूरत गाउन में दिखी थीं। फिर, कल ही उनका दूसरा लुक भी काफी दमदार था, जिसमें वे पीच कलर की गाउन में रेड कार्पेट पर उतरीं। आज दूसरे दिन उन्होंने पहले आइवरी ड्रेस में ट्रेडिशनल लुक से लाइमलाइट लूटी। अब यह लुक भी बेहद शानदार है।