फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Canne film festival 2025 French actor Theo Navarro Mussy banned on red carpet for rape allegations

Cannes 2025: कान में पहली बार किसी एक्टर पर लगा बैन, दुष्कर्म के आरोपी थियो नवारो को रेड कारपेट पर एंट्री नहीं

Thu, 15 May 2025 06:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 15 May 2025 06:27 PM IST
सार

Theo Navarro Mussy Banned: कान फिल्म फेस्टिवल में फ्रांसीसी अभिनेता थियो नवारो मुसी को गंभीर आरोपों के चलते बैन कर दिया गया है। यह पहली बार है जब किसी अभिनेता पर कान समारोह में  बैन लगाया गया है।

विज्ञापन
Canne film festival 2025 French actor Theo Navarro Mussy banned on red carpet for rape allegations
थियो नवारो मुसी - फोटो : इंस्टाग्राम @theonavmuss

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज 13 मई को हुआ। इसके बाद से ही दुनियाभर के फिल्मी सितारें रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आए। इस बीच फ्रांसीसी अभिनेता थियो नवारो-मुसी को को रेड कार्पेट पर उतरने से मना कर दिया गया। जानते हैं उन्हें कान फिल्म फेस्टिवल में क्यों बैन किया गया?

विज्ञापन


रेप के आरोप के चलते हुए बैन
हॉलीवुड रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी अभिनेता थियो नवारो मुसी को बलात्कार और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के कारण कान फिल्म महोत्सव में रेड कार्पेट पर बैन कर दिया गया है। यह भी पहली बार है जब महोत्सव ने ऐसे आरोपों के कारण किसी अभिनेता पर प्रतिबंध लगाया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ को 24 घंटे में कितने व्यूज? किन फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड, यहां जानें

विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का हुआ प्रीमियर
डोमिनिक मोल की फिल्म 'डोजियर 137' का 15 मई को प्रीमियर हुआ। इस फिल्म में नवारो मुसी ने अभिनय किया है। अभिनेता के ऊपर तीन पूर्व सहयोगियों ने बलात्कार, शारीरिक हिंसा और भावनात्मक शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि, एक अदालत ने पिछले महीने प्रारंभिक शिकायत को खारिज कर दिया था। कथित पीड़ितों ने कहा है कि वह उनके खिलाफ एक मामला दर्ज करने की योजना बना रहे हैं।


यह खबर भी पढ़ें: Amit Sadh: अमित साध बोले- सलमान खान के अंदर बहुत प्यार है, भाईजान को ‘सुल्तान 2’ बनाने की दी सलाह

निर्माताओं के साथ मिलकर लिया फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक कान के जनरल डेलिगेट थिएरी फ्रेमॉक्स ने फिल्म के निर्माताओं के साथ मिलकर अभिनेता को रेड कार्पेट समारोह में भाग लेने से प्रतिबंधित करने का फैसला किया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब फ्रांसीसी फिल्म उद्योग यौन दुराचार को लेकर बढ़ती जांच का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed