फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Sitare Zameen Par Trailer Views in 24 hours beats salman khan tiger zinda hai

Aamir Khan: आमिर की ‘सितारे जमीन पर’ को 24 घंटे में कितने व्यूज? किन फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड, यहां जानें

Thu, 15 May 2025 06:14 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 15 May 2025 06:14 PM IST
सार

Sitare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर के ट्रेलर ने अब तक शानदार व्यूज हासिल किए हैं। यूट्यूब पर फिल्म का ट्रेलर नंबर 1 पर ट्रेंड हो रहा है। 


 

विज्ञापन
Aamir Khan Sitare Zameen Par Trailer Views in 24 hours beats salman khan tiger zinda hai
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions

विस्तार

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट साफ तौर पर देखी जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। चलिए आपको बताते हैं फिल्म के ट्रेलर ने 24 घंटों में किन बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  

विज्ञापन

ट्रेलर को मिले 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज 

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर 13 मई को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। इस फिल्म के ट्रेलर ने 24 घंटे में 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं, जो किसी भी फिल्म के लिए एक शानदार आंकड़ा है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की ओर से इसे लेकर पोस्ट किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।  

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)


 

 

Trending Videos

किन बड़ी फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड?
आमिर खान की फिल्म के ट्रेलर ने 24 घंटे में व्यूज के मामले में सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ समेत कई फिल्मों को पीछे छोड़ा है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक जहां फिल्म ‘साहो’ के ट्रेलर को 24 घंटे में 49 मिलियन व्यूज मिले थे। वहीं ‘सर्कस’ को 45 मिलियन, ‘बागी 3’ को 43 मिलियन, ‘बाहुबली 2’ को 42.7 मिलियन, ‘जीरो’ को 42 मिलियन, ‘हाउसफुल 4’ को 41.8 मिलियन, ‘कबीर सिंह’ को 40.8 मिलियन, ‘शमशेरा’ को 40.5 मिलियन और ‘टाइगर जिंदा है’ को 40.4 मिलियन व्यूज मिले।

ये खबर भी पढ़ें: करिश्मा तन्ना की अदाओं पर दिल हारे फैंस, यूजर बोले- क्या खूबसूरती है..

इन फिल्मों को नहीं कर पाई पीछे
जहां एक तरफ बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़कर इस फिल्म के ट्रेलर ने झंडे गाड़ दिए हैं, वहीं ‘पुष्पा 2’, ‘सालार’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड नहीं टूट पाए हैं। सैकनिल्क के आकंड़ों के मुताबिक प्रभास की फिल्म के ट्रेलर को ‘सालार’ को 24 घंटे में 113 मिलियन व्यूज मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर एक्टर यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ है, जिसके ट्रेलर को 106.5 मिलियन व्यूज मिले। इसके बाद आती है अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’, जिसने 104.2 मिलियन व्यूज हासिल किए।

ये खबर भी पढ़ें: Sonu Nigam: कर्नाटक हाईकोर्ट से सोनू निगम को बड़ी राहत, FIR रद्द करने के लिए खटखटाया था दरवाजा


ट्रेलर रिलीज के 24 घंटे बाद ‘आदिपुरुष’ ने 74 मिलियन, ‘एनिमल’ ने 71.2 मिलियन, ‘डंकी’ ने 58.4 मिलियन, राधे श्याम ने 57.5 मिलियन, ‘जवान’ ने 55 मिलियन, ‘सिंघम अगेन’ ने 51.9, ‘आरआरआर’ ने 51.1 मिलियन, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने 50.9 मिलियन व्यूज हासिल किए थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)


कैसी है फिल्म की कहानी?
आमिर खान की यह फिल्म 2007 की हिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। इसे आरएस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कोच की कहानी दिखाई गई है जो खास जरूरतों वाले लोगों को ट्रेन करता है। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसमें जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed