{"_id":"68dac0e869c3f99ef009680c","slug":"bridgerton-actress-simone-ashley-overjoyed-to-see-aishwarya-rai-pose-with-her-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aishwarya Rai: ऐश्वर्या संग पोज देकर खुशी से झूमीं ‘ब्रिजर्टन’ एक्ट्रेस सिमोन, पेरिस फैशन वीक से वीडियो वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aishwarya Rai: ऐश्वर्या संग पोज देकर खुशी से झूमीं ‘ब्रिजर्टन’ एक्ट्रेस सिमोन, पेरिस फैशन वीक से वीडियो वायरल
Mon, 29 Sep 2025 10:55 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:55 PM IST
सार
Aishwarya Rai In Paris Fashion Week: इन दिनों ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक में मौजूद हैं। फैशन वीक से कई वीडियो, फोटोज वायरल हो रहे हैं। ब्रिटिश सीरीज ‘ब्रिजर्टन’ की एक्ट्रेस सिमोन एश्ले ने भी ऐश्वर्या संग फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। ऐश्वर्या के दोस्ताना अंदाज की वह कायल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय के साथ सिमोन
- फोटो : इंस्टाग्राम@simoneashley, @simoneashleyworld
विस्तार
सोमवार को ब्रिटिश सीरीज ‘ब्रिजर्टन’ की एक्ट्रेस सिमोन एश्ले ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय के साथ एक फोटो शेयर कीं। सिमोन और ऐश्वर्या के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं। ऐश्वर्या बहुत प्यार से सिमाेन के साथ गपशप कर रही हैं। अपना मेकअप छोड़कर ऐश्वर्या ने सिमाेन के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
सिमोन ने पोस्ट की सेल्फी
सिमोन एश्ले ने ऐश्वर्या राय के साथ क्लिक की गई सेल्फी को अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट किया है। साथ ही इस फोटो को ऐश्वर्या राय को भी टैग किया है। साथ ही फोटो पर एक हार्ट इमोजी भी बनाया है। यह फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल है। साथ ही सेल्फी क्लिक करवाने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
फैन के साथ ऐश्वर्या का वीडियो भी हुआ वायरल
पेरिस फैशन वीक से पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो हुआ, जिसमें ऐश्वर्या राय को देखकर एक फैन रोने लगती है। ऐश्वर्या राय उसे चुप कराती हैं और गले लगाती हैं। इसके बाद उन्होंने उस लड़की के साथ फोटो भी क्लिक करवाए। सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐश्वर्या के इस बिहेवियर की तारीफ की है।