Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office: jailer 2 Udta Teer and nayi navelli Drishyam 3 The Conclusion total earning and Collection

बॉक्स ऑफिस: दिवाली वीक में 'जेलर 2' काट रही चांदी, 50 करोड़ कमाने में 'उड़ता तीर' के छूटे पसीने, जानिए कलेक्शन

Thu, 05 Nov 2026 08:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Nov 2026 08:00 AM IST
सार

  • रजनीकांत की 'जेलर 2' ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़े हैं। पहले दिन से यह नोट बटोर रही है।
  • वर्ल्डवाइड जहां 800 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ी होने की तरफ बढ़ रही है।
  • आज 'रामायण' सिनेमाघरों में लग गई है। इससे पहले सिनेमाघरों में लगी फिल्मों की हालत कमाई के मामले में कैसी है? जानें

विज्ञापन
Box Office: jailer 2 Udta Teer and nayi navelli Drishyam 3 The Conclusion total earning and Collection
उड़ता तीर-जेलर 2 बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली वीक चल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्मों की रौनक है। आज 05 नवंबर को रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' भी रिलीज हो गई है। वहीं, पहले से लगी 'जेलर 2' का जलवा कायम है। बीते दिन इन फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया? जानिए 

विज्ञापन
Trending Videos

Box Office: jailer 2 Udta Teer and nayi navelli Drishyam 3 The Conclusion total earning and Collection
जेलर 2 - फोटो : एक्स@sunpictures

500 करोड़ से कितनी दूर जेलर 2?
रजनीकांत की यह फिल्म 15 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसने शानदार शुरुआत की। इसकी झमाझम कमाई अब भी जारी है। आज इस फिल्म की रिलीज को 22 दिन पूरे हो गए हैं। वीकडेज में कलेक्शन में अंतर आया है, मगर अब भी यह करोड़ों में कमा रही है।

  • कल बुधवार को 21वें दिन फिल्म का कलेक्शन 03 करोड़ रुपये रहा था।
  • इससे एक दिन पहले मंगलवार को 20वें दिन कमाई 3.35 करोड़ रुपये थी।
  • जेलर 2 का टोटल नेट कलेक्शन अब 466.05 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • वहीं, इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 821.10 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office: jailer 2 Udta Teer and nayi navelli Drishyam 3 The Conclusion total earning and Collection
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब

उड़ता तीर ने कितने कमाए?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'उड़ता तीर' भी सिनेमाघरों में सजी हुई है। यह स्पाई कॉमेडी फिल्म की रिलीज को 14 दिन हो गए हैं। मगर, यह 50 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए भी संघर्ष कर रही है। कल बुधवार को 13वें दिन इसने 1.20 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 46.25 है। अब सिनेमाघरों में 'रामायण' रिलीज हो गई है। ऐसे में 'उड़ता तीर' के लिए अब मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

Box Office: jailer 2 Udta Teer and nayi navelli Drishyam 3 The Conclusion total earning and Collection
दृश्यम 3 - फोटो : एक्स

34वें दिन 'दृश्यम 3' का कलेक्शन कितना रहा?
अजय देवगन की चर्चित फ्रैंजाइजी की तीसरी फिल्म महीनेभर बाद भी सिनेमाघरों में लगी है। कल 34वें दिन इसने 55 लाख रुपये का कारोबार किया था। भारत में फिल्म ने कुल 379.20  करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 587.30 करोड़ रुपये हो चुका है।

Box Office: jailer 2 Udta Teer and nayi navelli Drishyam 3 The Conclusion total earning and Collection
प्रहार, नई नवेली - फोटो : सोशल मीडिया

'नई नवेली' और 'प्रहार' का हाल
यामी गौतम की 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार' भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। कल 'नई नवेली' ने 20वें दिन 12  लाख रुपये कमाए। इसका नेट कलेक्शन 27.16 करोड़ रुपये हो पाया है। 'प्रहार' का कलेक्शन बुधवार को 16 लाख रुपये रहा। इसकी नेट कमाई 23.81 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed