Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Collection Report: Ramayana OM Operation Mole And Godzilla Minus Zero Movie latest Earnings

बॉक्स ऑफिस: 22वें दिन कितना रहा 'रामायण' का कलेक्शन? 'ओम' की कमाई में गिरावट, 'गॉडजिला' की झोली में आए इतने

Thu, 26 Nov 2026 11:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Nov 2026 11:02 PM IST
सार

  • Box Office Collection: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ दिया है।
  • सिनेमाघरों में धनुष अभिनीत 'ओम' भी लगी हुई है। 
  • इसके अलावा 'गॉडजिला माइनस जीरो' भी भारतीय थिएटर्स में है। जानिए आज गुरुवार को किसने कितने कमाए?

विज्ञापन
Box Office Collection Report: Ramayana OM Operation Mole And Godzilla Minus Zero Movie latest Earnings
ओम-रामायण बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में इन दिनों 'रामायण' का बोलबाला है। यह मेगा बजट फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। इसके अलावा धनुष अभिनीत 'ओम ऑपरेशन मोल' भी सजी हुई है। साथ ही 'गॉडजिला माइनस जीरो' का विकल्प भी है। इन तीनों फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई आज किसने की? आंकड़ों से समझते हैं...

विज्ञापन
Trending Videos

Box Office Collection Report: Ramayana OM Operation Mole And Godzilla Minus Zero Movie latest Earnings
रामायण - फोटो : साभार@imdb

1000 करोड़ के करीब 'रामायण'
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पारी खेल रही है। हालांकि, वीकडेज के चलते कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को 21वें दिन इसने 9.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज 22वें दिन यानी गुरुवार का कलेक्शन 9.65 करोड़ रुपये है। भारत में इस फिल्म ने 992.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Collection Report: Ramayana OM Operation Mole And Godzilla Minus Zero Movie latest Earnings
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्डवाइड 'पुष्पा 2' से आगे निकली
फिल्म 'रामायण' विदेशों में भी अच्छा कमा रही है। 21 दिनों में वर्ल्डवाइड फिल्म 'रामायण' 1,755.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसी के साथ 21वें दिन इसने 'पुष्पा 2' को वर्ल्डवाइड पीछे छोड़ दिया। दुनियाभर में यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,742 करोड़ रुपये है। 

  • दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में 'दंगल' 2,070 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे ऊपर है। 
  • इसके बाद 1,813.40 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'धुरंधर 2' का नंबर आता है। 
  • 1,788 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'बाहुबली 2' तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर 'रामायण' काबिज हो गई है।
विज्ञापन

Box Office Collection Report: Ramayana OM Operation Mole And Godzilla Minus Zero Movie latest Earnings
फिल्म ओम - फोटो : सोशल मीडिया

'ओम ऑपरेशन मोल' का बॉक्स ऑफिस
धनुष की यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को रिलीज हुई। आज इसने सिनेमाघरों में सात दिन पूरे कर लिए हैं। हालांकि, कलेक्शन के मामले में इसमें भी गिरावट देखी जा रही है। कल छठे दिन 'ओम' ने 4.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। आज सातवें दिन इसकी कमाई 3.75 करोड़ रुपये है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 69.30 करोड़ रुपये हो चुका है।

Box Office Collection Report: Ramayana OM Operation Mole And Godzilla Minus Zero Movie latest Earnings
गॉडजिला माइनस जीरो - फोटो : सोशल मीडिया

'गॉडजिला माइनस जीरो' लाखों में सिमटी
यह फिल्म भी 'ओम' के साथ ही रिलीज हुई थी। हालांकि, खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। 'रामायण' और 'ओम' के सामने इसका कलेक्शन लाखों में सिमट चुका है। कल छठे दिन इसने 31 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को सातवें दिन 'गॉडजिला माइनस जीरो' ने 32 लाख रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 4.53 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed