फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Border Directed by JP Dutta Made This 1997 Hit Film In Memory Of His Deceased Brother

Border: 'बॉर्डर' बनाई थी जे पी दत्ता ने किसी खास की याद में! फिल्म से जुड़ा रहस्य आया सामने

Thu, 13 Jun 2024 01:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 13 Jun 2024 01:17 PM IST
सार

13 जून 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने सनी देओल को मनोरंजन जगत में एक नई पहचान दिलाई थी। इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। फिल्म बॉर्डर का निर्देशक जे पी दत्ता ने किया था, लेकिन क्या आपको यह पता है कि बॉर्डर उन्होंने अपने किसी खास की याद में बनाई थी। 
 

विज्ञापन
Border Directed by JP Dutta Made This 1997 Hit Film In Memory Of His Deceased Brother
फिल्म बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक जे पी दत्ता मनोरंजन जगत के उन निर्देशकों से रहे हैं, जिनकी फिल्मों में देश भक्ति की भावनाओं को इस कदर दिखााया गया कि हर किसी की आंखें नम हो जाया करती थीं। जे पी दत्ता को उनकी देशभक्तिपूर्ण एक्शन युद्ध फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 1985 की एक्शन फिल्म 'गुलामी' के साथ निर्देशन की शुरुआत की और इसके बाद 'यतीम', 'बटवारा', 'क्षत्रिय' और 'बॉर्डर' जैसी बेहतरीन एक्शन फिल्मों का निर्देशन किया है। 1998 में, उन्हें उनकी सुपरहिट हिट फिल्म 'बॉर्डर' के लिए भारत के राष्ट्रपति से राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लेकिन क्या आपको यह पता है कि फिल्म 'बॉर्डर' उन्होंने अपने किसी खास की याद में बनाई थी।
विज्ञापन


जे पी दत्ता ने भाई की याद में बनाई थी 'बॉर्डर'
फिल्म 'बॉर्डर' उस समय की बहुत बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'बॉर्डर' को 10 करोड़ में बनाया गया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपये तक कमाए थे, लेकिन क्या आपको यह पता है कि फिल्म 'बॉर्डर' जे पी दत्ता ने अपने दिवंगत भाई की याद में बनाई थी। जे पी दत्ता के भाई भारतीय वायुसेना के पायलट थे, जिनकी मृत्यु 1987 में एमआईजी के दौरान एक दुर्घटना में हुई थी। निर्देशक ने यह फिल्म अपने भाई को समर्पित की। यही वजह है कि जे पी दत्ता ने फिल्म 'बॉर्डर' को लेकर कहा था कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है।
विज्ञापन



फिल्म 'बॉर्डर'
1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित फिल्म 'बॉर्डर' 1997 की भारतीय हिंदी फिल्म है, जिसे जेपी दत्ता ने लिखा, निर्मित और निर्देशित किया है। यह फिल्म लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित है। इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू , राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग और गाने
'बॉर्डर' दत्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट था। उन्होंने सितंबर 1995 में फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया और अप्रैल 1996 तक इसे पूरा किया था। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग राजस्थान के बीकानेर में हुई थी। कुछ हिस्से जोधपुर में भी फिल्माए गए। फिल्म का एक गाना 'संदेसे आते हैं' उस समय काफी प्रसिद्ध हुआ था। इस गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। जावेद अख्तर ने गाने के बोल लिखे थे और अनु मलिक ने इस गाने को कंपोज किया था। फिल्म का दूसरा लोकप्रिय गाना


अभी कुछ ही देर पहले सनी देओल ने फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर भी खुलासा किया है। 'बॉर्डर 2' जेपी दत्ता की 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का ही सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' की घोषणा के बाद सनी देओल के प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Pushpa 2: टल सकती है 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज डेट! अल्लू अर्जुन-रश्मिका के प्रशंसक हुए मायूस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed