{"_id":"6972efe5b936ac72c5085902","slug":"border-2-actor-paramvir-singh-cheema-was-fear-to-work-in-film-with-sunny-deol-2026-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बॉर्डर 2' में काम करने से पहले अभिनेता परमवीर चीमा को इस चीज का था डर, सनी देओल और वरुण धवन को लेकर भी की बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'बॉर्डर 2' में काम करने से पहले अभिनेता परमवीर चीमा को इस चीज का था डर, सनी देओल और वरुण धवन को लेकर भी की बात
Fri, 23 Jan 2026 09:20 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 23 Jan 2026 09:20 AM IST
सार
Border 2: फिल्म 'बॉर्डर 2' के अभिनेता परमवीर सिंह चीमा ने बताया है कि उन्हें फिल्म में काम करने से पहले किन बातों का डर लग रहा था। इसे लेकर उन्होंने निर्देशक से बात की।
विज्ञापन
परमवीर सिंह चीमा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शक इसे लेकर उत्साहित हैं। फिल्म के कलाकार भी सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कई कलाकार फिल्म से जुड़े किस्से साझा कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के अभिनेता परमवीर सिंह चीमा ने बताया है कि वह 'बॉर्डर 2' में अभिनय करने से क्यों डर रहे थे?
विज्ञापन
बड़े कलाकारों के बीच खोने का था डर
परमवीर सिंह चीमा 'बॉर्डर 2' में सूबेदार निशान सिंह के किरदार में हैं। उन्होंने एएनआई से बताया 'जब मैंने बॉर्डर का नाम सुना तो मैं खुश हुआ क्योंकि यह बड़ी फिल्म है। हालांकि मेरे दिल में ख्याल आया कि बड़े कलाकारों के बीच कहीं मैं खो ना जाऊं। जब आप अपनी यात्री के बारे में सोचते हैं, तो आप यह सोचते हैं कि आप आगे कैसे बढ़ेंगे। इसमें मैंने पगड़ी पहनी। मैं नहीं चाहता था कि लोग मुझे सिर्फ पगड़ी वाले किरदार में देखें।'

बॉर्डर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
गलत होने से डर रहे थे अभिनेता
उन्होंने बताया कि उनकी निर्देशक अनुराग सिंह से मीटिंग हुई थी। उन्होंने उनसे अपनी चिंताएं बताईं और फिर उन्हें फिल्म में लिया गया। उन्होंने कहा, 'मैं आर्मी बैकग्राउंड से आता हूं। मेरे परदादा और परिवार के कई लोग आर्मी में थे। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भी देश की सेवा की थी। इसलिए, बहुत सारी जिम्मेदारियां थीं। 'बॉर्डर 2' देशभक्ति और हमारे सैनिकों के बारे में है। मुझे यह पक्का करना था कि कुछ भी गलत न हो।' उन्होंने बताया कि उन्हें सनी देओल और वरुण धवन के साथ काम करके अच्छा लगा।

सात मिनट में बना गाना, इस वजह से रिप्लेस हुए संजय दत्त; 'बॉर्डर 2' देखने से पहले पढ़ें 'बॉर्डर' के किस्से
'बॉर्डर 2' की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि फिल्म 'बॉर्डर 2', 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इसमें सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
आपको बता दें कि फिल्म 'बॉर्डर 2', 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इसमें सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।