फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boney Kapoor Heartfelt Birthday Wishes On Sridevi Birth Anniversary Shares Some Throwback Pictures

Sridevi Birthday: श्रीदेवी के जन्मदिन पर बोनी कपूर ने लुटाया प्यार, फोटो शेयर कर कहा- ‘तुम 62 नहीं 26 की हो’

Wed, 13 Aug 2025 11:08 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 13 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

Boney Kapoor Birthday Wishes For Sridevi: अभिनेत्री श्रीदेवी की 62वीं जन्म जयंती पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। अब उनके पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी श्रीदेवी को एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

विज्ञापन
Boney Kapoor Heartfelt Birthday Wishes On Sridevi Birth Anniversary Shares Some Throwback Pictures
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम-@boney.kapoor

विस्तार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी की आज 62 जयंती है। श्रीदेवी 80 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रही हैं। वो अपने वक्त में हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस रही हैं। उनकी लीगेसी को आज भी याद किया जाता है। अब उनकी 62वीं जयंती पर उनके पति और प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने उन्हें याद किया है। इस मौके पर बोनी ने श्रीदेवी की पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला बर्थडे विश किया है।

विज्ञापन

श्रीदेवी के 62वें जन्मदिन पर बोनी कपूर ने किया पोस्ट
बोनी कपूर ने श्रीदेवी को याद करते हुए दो पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए शेयर की हैं। अपनी पहली पोस्ट में बोनी कपूर ने श्रीदेवी की एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, हां, आज तुम 62 साल की नहीं हो। तुम 26 साल की हो। जन्मदिन मुबारक हो। हम आज भी तुम्हारे सभी जन्मदिनों की यादें ताजा कर रहे हैं।”

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)


 

बोनी ने पुराने दिनों को किया याद
इसके बाद में बोनी कपूर ने एक और पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की। ये तस्वीर श्रीदेवी के 1990 के जन्मदिन की पार्टी की है। इसमें श्रीदेवी उंगली उठाए कुछ बता रही हैं। जबकि बोनी कपूर तस्वीर में हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में बोनी कपूर ने लिखा, “1990 में चेन्नई में उनकी बर्थडे पार्टी में मैंने उन्हें उनके 26वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जबकि यह उनका 27वां जन्मदिन था। मैंने ऐसा इसलिए किया ताकि उन्हें लगे कि वह और जवान हो गई हैं और यह एक तारीफ थी कि हर गुजरते दिन के साथ वह और जवान होती जा रही हैं, लेकिन उन्हें लग रहा था कि मैं उन्हें चिढ़ा रहा हूं।” इसके साथ बोनी ने अपने कैप्शन में हंसने वाले कई इमोजी भी बनाए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)


 

Boney Kapoor Heartfelt Birthday Wishes On Sridevi Birth Anniversary Shares Some Throwback Pictures
श्रीदेवी - फोटो : एक्स

1996 में बोनी कपूर और श्रीदेवी की हुई शादी
श्रीदेवी ने साल 1996 में फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। यह बोनी कपूर की दूसरी शादी थी। कपल की दो बेटियां, जान्हवी और खुशी कपूर हैं। दोनों ही अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में हैं।

Boney Kapoor Heartfelt Birthday Wishes On Sridevi Birth Anniversary Shares Some Throwback Pictures
मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पांच दशक लंबे करियर में निभाए कई यादगार किरदार
पांच दशकों से ज्यादा के करियर में श्रीदेवी ने कई यादगार किरदार निभाए। उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। अभिनेत्री ने चार साल की उम्र में 1967 की तमिल फिल्म 'कंधन करुणई' से अभिनय की शुरुआत की। बाद में 1972 में उन्होंने फिल्म 'रानी मेरा नाम' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।
उन्होंने 'चांदनी', 'लम्हे', 'मिस्टर इंडिया', 'चालबाज़', 'नगीना', 'सदमा' और 'इंग्लिश विंग्लिश' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम' थी, जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। साल 2018 में श्रीदेवी की दुबई में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed