फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bombay High Court stops release of Shaadi Ke Director Karan Aur Johar gives verdict in favor of Karan Johar

Karan Johar: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' की रिलीज रोकी, करण जौहर के हक में सुनाया फैसला

Thu, 13 Jun 2024 06:56 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 13 Jun 2024 06:56 PM IST
सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' की रिलीज पर रोक लगा दी है। बुधवार को दिग्गज निर्माता करण जौहर ने इस फिल्म के निर्माताओं पर आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी कि वह उनके नाम, व्यक्तिगत विशेषताओं और ब्रांड का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
Bombay High Court stops release of Shaadi Ke Director Karan Aur Johar gives verdict in favor of Karan Johar
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar)

विस्तार

फिल्म निर्माता करण जौहर ने बुधवार को हिंदी फिल्म 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' के निर्माताओं के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अनुरोध किया था कि फिल्म में उनके नाम का उपयोग करने से उन्हें रोका जाए। अब गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर तब तक रोक लगा दी है, जब तक उसके शीर्षक से निर्माता करण जौहर का नाम नहीं हटा दिया जाता है। बता दें कि फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। 
विज्ञापन


कोर्ट ने आदेश में क्या कहा?
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में फिल्म 'शादी के निर्देशक करण और जौहर' के निर्माताओं को फिल्म के शीर्षक या फिल्म में फिल्म निर्माता करण जौहर के नाम और उनकी व्यक्तिगत विशेषताओं का इस्तेमाल करने से रोक दिया, जिसमें कहा गया कि इस तरह के अनधिकृत उपयोग से उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है। न्यायमूर्ति आर आई चागला की एकल पीठ ने कहा कि फिल्म को तब तक सिनेमाघरों या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया जाएगा, जब तक कि शीर्षक और फिल्म से करण जौहर का नाम और उनकी व्यक्तिगत विशेषताओं का संदर्भ हटा नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

JIGRA: 'जिगरा' के रिलीज डेट से उठा पर्दा, खुद आलिया भट्ट ने फिल्म के पोस्टर को साझा कर किया तारीख का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली सुनवाई 10 जुलाई को
करण जौहर ने  फिल्म के निर्माताओं इंडिया प्राइड एडवाइजरी और संजय सिंह तथा लेखक और निर्देशक बबलू सिंह के खिलाफ फिल्म के शीर्षक में उनके नाम का इस्तेमाल करने पर कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में करण ने फिल्म 'शादी के डायरेक्टर करण और जौहर' पर रोक लगाने की मांग की थी। फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोर्ट ने करण के हक में फैसला सुनाते हुए इस पर रोक लगा दी है। करण जौहर ने आरोप लगाया था कि फिल्म के निर्माता उनके नाम और प्रतिष्ठा का दुरुपयोग करके गलत फायदा उठाना चाहते हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को तय की है।

करण जौहर का वर्क फ्रंट
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करे तो उनकी फिल्म किल 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, इसी साल उनकी फिल्म ‘कॉल मी बे’ भी दिसंबर में सिनेमाघरों का रुख करेगी।
इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने का जश्न मनाने निकलीं कियारा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed