कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार: शाहरुख से लेकर आलिया तक, रानी मुखर्जी की मां को श्रद्धांजलि पहुंचे सेलेब्स
Celebs At Rani Mukerji House: बॉलीवुड के कई सेलेब्स रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पर पहुंचे हैं। आज दोपहर बाद अभिनेत्री के मां के निधन की खबर आई।
विस्तार
अभिनेत्री आलिया भट्ट कृष्णा मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने पहुंची हैं। अभिनेत्री को अपनी काली गाड़ी से उतरते हुए देखा गया।
अभिनेता करण जौहर इस दुख की घड़ी में रानी मुखर्जी को सांत्वना देने रानी मुखर्जी के पास पहुंचे। फिल्ममेकर कुर्ते पजामे में कृष्णा मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर भी पहुंचे हैं।
अभिनेता शाहरुख खान, रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं। उन्हें कार में जाते हुए देखा गया।
कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली पहुंचे हैं।