फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boman Irani Farah Khan have given hit film main hoon na Happy new year together done romance on screen

Boman-Farah: जब साथ आई बोमन ईरानी-फराह खान की जोड़ी, दर्शकों को मिली हैं हिट फिल्में, पर्दे पर किया रोमांस

Wed, 23 Oct 2024 01:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 23 Oct 2024 01:23 PM IST
सार

25 अक्टूबर को 'केबीसी-18' के मंच पर बोमन ईरानी और फराह खान साथ नजर आएंगे। एपिसोड के प्रोमो में दोनों खूब मस्ती-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। असल में दोनों बहुत लंबे समय से दोस्त हैं। साथ ही कई फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Boman Irani Farah Khan have given hit film main hoon na Happy new year  together done romance on screen
बोमन ईरानी-फराह खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोमन ईरानी एक मंझे हुए अभिनेता और फराह खान एक कमाल की निर्देशक हैं। दोनों जब भी साथ आए हैं, उन्होंने कमाल ही किया है। एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी हैं। सबसे खास बात यह है कि दोनों एक फिल्म में बतौर हीरो-हीरोइन भी काम कर चुके हैं। बोमन और फराह की दोस्ती, साथ में किए गए उनके काम पर एक नजर।

विज्ञापन

 

फराह की 'मैं हू ना' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में बोमन ने किया अभिनय  
फराह खान निर्देशक बनने से पहले कोरियोग्राफर थीं, वह कई फिल्मों में हिट डांस नंबर कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। उसी समय से वह बोमन को जानती थीं। बोमन उस समय थिएटर के साथ-साथ फोटोग्राफी भी करते थे। जब बतौर निर्देशक फराह खान ने पहली फिल्म 'मैं हूं ना (2004)' बनाई तो इसमें शाहरुख खान को लीड रोल में लिया। फिल्म में एक प्रिंसिपल का किरदार भी था, जिसके लिए फराह खान किसी अच्छे एक्टर की तलाश कर रही थीं। फराह ने बोमन को फोन किया कि उन्हें कोई एक अच्छा एक्टर बताएं जो उनकी फिल्म में यह रोल कर सके। ऐसे में बोमन ने कई नाम सुझाए। लेकिन फराह को कोई एक्टर पसंद नहीं आया। आखिर में फराह ने बोमन को ही यह रोल करने के लिए कहा और वह राजी भी हो गए। इस तरह बोमन, फराह की पहली फिल्म का हिस्सा बने। साल 2014 में फराह ने एक और फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' बनाई, इसमें भी बोमन को एक अहम किरदार निभाने का मौका दिया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Boman Irani Farah Khan have given hit film main hoon na Happy new year  together done romance on screen
शिरीन फरहाद की तो निकली पड़ी में बोमन ईरानी-फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों ने की साथ में एक रोमांटिक फिल्म 
फराह खान और बोमन ईरानी ने सिर्फ एक्टर और निर्देशक के तौर पर ही साथ में काम नहीं किया। दोनों ने साल 2012 में एक फिल्म 'शिरीन फरहाद की तो निकली पड़ी' में अभिनय भी किया था। इस फिल्म के मुख्य किरदार फराह और बोमन ने ही निभाए थे। फिल्म को संजय लीला भंसाली ने लिखा और बेला भंसाली सहगल ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में फराह शिरीन नाम की महिला के किरदार में थीं और बोमन ने फरहाद का रोल किया था। दर्शकों को इस फिल्म में पहली बार फराह और बोमन रोमांस करते हुए नजर आए। 
 

विज्ञापन

फराह मानती हैं बोमन को दयालु इंसान  
फराह खान बोमन ईरानी को एक शानदार एक्टर मानती हैं। साथ ही वह उनके व्यक्तित्व से भी बहुत प्रभावित है। एक इंटरव्यू में फराह ने कहा, 'बोमन बहुत ही दयालु इंसान हैं। वह किसी के लिए बुरा नहीं कहते या ना ही सोचते हैं। आज के समय में यह बहुत बड़ी बात है।' 
 

आपस में है बहुत गहरी दोस्ती  
बोमन और फराह को साथ काम करते हुए एक लंबा समय हो चुका है। इसलिए उनके बीच बहुत गहरी दोस्ती हो चुकी है। वह पक्के वाले दोस्त हैं। दोनों समय-समय पर एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होते हैं। साथ ही दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट को लाइक भी करते हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed