{"_id":"7a9cb0e4-cce8-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"zia-khan-follow-parveen-bobby-divya-bharti-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवीन, सिल्क और दिव्या के रास्ते गईं जिया खान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परवीन, सिल्क और दिव्या के रास्ते गईं जिया खान
रोहित मिश्र
Updated Tue, 04 Jun 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिया खान की आत्महत्या की खबर सुनकर फिल्मों से वास्ता रखने वालों के जेहन में परवीन बॉबी, दिव्या भारती और स्लिक स्मिता जैसी अभिनेत्रियों के चेहरे अचानक ही कौंध गए होंगे। इन अभिनेत्रियों के जीवन का अंत भी कुछ उसी अंदाज में हुआ जैसा कि जिया खान के साथ हुआ।
विज्ञापन
यह वह अभिनेत्रियां हैं जिनकी शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन अंत गुमनामी के रास्ते से होता हुआ मौत तक पहुंचा।
शानदार शुरुआत रही जिया की
जिया खान 2007 में पहली बार फिल्मी पर्दे पर नजर आयीं। प्रयोगधर्मी फिल्म बनाने वाले रामगोपाल वर्मा ने जिया खान और अमिताभ बच्चन को लेकर यह फिल्म बनायी। हॉलीवुड फिल्म 'अमेरिकन ब्यूटी' से प्रेरित इस फिल्म में जिया खान 60 साल की उम्र वाले अमिताभ बच्चन के प्यार में पड़ जाती हैं।
विज्ञापन
यह फिल्म चर्चित और सफल रही। इसके बाद जिया दो और फिल्मों में दिखीं। 2010 में रिलीज हुई 'हाउसफुल' उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई। उसके बाद न तो जिया के पास फिल्में थीं और न ही विज्ञापन।
विज्ञापन
आमतौर पर फिल्म न पाने के बाद भी नायिकाएं फिल्मी समारोह में दिखती हैं। जिया के साथ ऐसा नहीं हुआ। जिया खान लंबी गुमनामी में डूबती गयीं और अचानक 3 जून की रात को उनके आत्महत्या करने की खबर आती है।
परवीन बॉबी के साथ भी कुछ ऐसा ही
'दीवार', 'नमक हलाल', 'अमर अकबर एंथोनी' और 'शान' जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रहीं परवीन बॉबी के जीवन का अंत भी गुमनामी के साथ हुआ। 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'अविनाश' के बाद वह फिल्मी पर्दे से दूर हो गयीं।
परवीन सिर्फ अपने अफेयर की वजह से ही चर्चा में आतीं। उन्होंने फिल्मी पार्टियों में शिरकत करना बंद कर दिया। 55 साल की उम्र में 20 जनवरी 2005 को उनकी लाश जुहू के एक अपार्टमेंट में मिली। उनकी यह मौत इतनी गुमनामी में हुई कि मरने के तीन दिन बाद उनके पडोसी यह जान पाए कि परवीन बॉबी अब नहीं रहीं।
19 साल की उम्र में नहीं रहीं दिव्या भारती
इस कड़ी में अगला नाम दिव्या भारती का है। तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों की नायिका दिव्या भारती ने सिर्फ 19 बरस की उम्र में ही पांच मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से कुछ दिनों पहले ही उन्होंने निर्माता साजिद नायिवाडाल से शादी रचाई थी। दिव्या की आत्महत्या करने की वजह गुमनामी होने के साथ पर्सनल भी थी।
उपेक्षा नहीं झेल पायीं सिल्क स्मिता
तेलुगू फिल्मों की हीरोईन स्लिक स्मिता का जीवन भी कुछ ऐसा ही रहा है। सिल्क के कैरियर की शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन बाद में वह लगातार गुमनाम होते गयीं। उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म 'डर्टी पिक्चर' सिल्क की जिंदगी की इन्हीं दुश्वारियां को दिखाती है।
खुदखुशी की इस लिस्ट में कुछ और भी
'प्यासा', 'साहब बीवी और गुलाम' और 'चौदहवीं का चांद' जैसी चर्चित फिल्मों का हिस्सा रहे गुरुदत्त ने भी अपने जीवन का खात्मा आत्महत्या से किया। हालांकि गुरुदत्त के आत्महत्या करने की वजह फिल्मी न होकर पारिवारिक थी।
वहीदा रहमान की वजह से गीता दत्त के साथ उनका दांपत्य जीवन न खत्म होने वाली कलह से गुजर रहा था। 42 साल की उम्र में गुरूदत्त ने नींद की गोलियां खाकर अपनी जान दे दी। कई सफल फिल्म बनाने वाले फिल्मकार मनमोहन देसाई ने भी आत्महत्या का रास्ता चुना था।