फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zeenat Aman talks about her relationship with raj kapoor said dev anand statement on my love affair is wrong

Zeenat Aman: जीनत अमान ने राज कपूर संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, देव आनंद के दावे को बताया झूठा

Sat, 25 Feb 2023 08:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 25 Feb 2023 08:53 PM IST
सार

देव आनंद ने अपनी बायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में जिक्र किया था कि राज कपूर को जीनत से फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' के दौरान प्यार हो गया था। अब इस पर जीनत अमान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Zeenat Aman talks about her relationship with raj kapoor said dev anand statement on my love affair is wrong
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था, जिसके बाद से वह लगातार फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी की कुछ खास बातें पुरानी और नई तस्वीरों के जरिए साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपने निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए।

विज्ञापन

Zeenat Aman talks about her relationship with raj kapoor said dev anand statement on my love affair is wrong
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत अमान 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने उस जमाने में अपने बोल्ड अवतार से तहलका मचा दिया था। उस समय जीनत का नाम राज कपूर के साथ भी जुड़ा था। अब कई साल बाद अभिनेत्री ने अपने और राजकुमार के रिश्तो पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, देव आनंद ने अपनी बायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में जिक्र किया था कि राज कपूर को जीनत से फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' के दौरान प्यार हो गया था। इसके बाद उन्होंने जीनत को 'सत्यम शिवम सुंदरम' फिल्म ऑफर की थी।

Punjab: अजनाला पुलिस पर हमले में बोलीं कंगना रणौत-मैं अमृतपाल से खालिस्तान पर डिबेट को तैयार हूं बशर्ते...

विज्ञापन
विज्ञापन

Zeenat Aman talks about her relationship with raj kapoor said dev anand statement on my love affair is wrong
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में बात करते हुए जीनत अमान ने कहा, 'राज ने मुझे फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' के लिए साइन किया था और मैं वहां उनकी होने वाली अभिनेत्री के रूप में गई थी। मेरा कभी इंटरपर्सनल रिलेशनशिप नहीं था। उसके पहले भी नहीं और उसके बाद भी नहीं। यह हमेशा एक निर्देशक और अभिनेत्री का रिश्ता रहा था। वह अपने काम के प्रति जुनूनी थे और मैं उनके काम के प्रति जुनूनी थी।'

Exclusive: पंकज त्रिपाठी की 10 साल पुरानी फिल्म के होर्डिंग से हड़कंप, पढ़िए नाम के खेल का दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

Zeenat Aman talks about her relationship with raj kapoor said dev anand statement on my love affair is wrong
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही देव आनंद ने अपनी किताब में जिक्र किया था कि राज कपूर के कहने पर ही जीनत अमान सफेद कपड़े पहनती थीं। इस पर जीनत ने कहा, 'मैंने तो कभी पार्टियों में सफेद कपड़े नहीं पहने। मैं देव साहब के इस दृष्टिकोण से सहमत नहीं हूं, लेकिन मैं हक से कहती हूं कि यह बिल्कुल गलत था। मैं अपनी किताब जरूर लिखूंगी। मैं देव साहब की प्रशंसा और सम्मान करती हूं, लेकिन यह सही नहीं था।'

Urvashi Rautela: PAK क्रिकेटर के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आईं उर्वशी, बर्थडे पोस्ट देख यूजर्स ने ली चुटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed