{"_id":"59bb4fa54f1c1b7d688b4ab1","slug":"zareen-khan-film-aksar-2-song-jaana-ve-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अक्सर 2' का नया गाना रिलीज, अब तक के सबसे बोल्ड अंदाज में दिखीं जरीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अक्सर 2' का नया गाना रिलीज, अब तक के सबसे बोल्ड अंदाज में दिखीं जरीन
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 15 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड की अपकमिंग थ्रिलर मूवी 'अक्सर 2' का गाना ‘जाना वे’ रिलीज हो गया है। इस गाने में अभिनव शुक्ला और जरीन खान बेहद बोल्ड अंदाज में दिख रहे हैं। गाने को देख लगता है कि ये जरीन खान का अब तक का सबसे हॉट गाना है। इसे अरिजीत सिंह ने गाया है और इसके बोल सईद कादरी ने लिखे हैं। म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है।
विज्ञापन
'अक्सर 2' का बोल्ड और इंटीमेट सीन से भरा ट्रेलर और एक गाना पहले ही रिलीज हो चुका है। अब फिल्म मेकर्स ने दूसरा गाना 'जाना वे' रिलीज किया है। गाने को अब तक 5 लाख लोगों ने देखा है। गाने में जरीन खान का बोल्ड अंदाज काफी पंसद भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें- MAMI फिल्म फेस्टिवल में अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज' होगी ओपनिंग फिल्म
विज्ञापन
'अक्सर 2' को अनंत महादेवन ने निर्देशित किया है। जरीन खान के साथ ही गौतम रोडे और अभिनव शुक्ला भी लीड रोल में हैं। फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।
आप भी देखें ये गाना