फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zara hatke Zara Bachke actor Vicky Kaushal Auditioned for Shahrukh Khan jab tak hai jaan Reveals Sharib Hashmi

Vicky Kaushal: 'जब तक है जान' के लिए विक्की कौशल ने दिया था ऑडिशन, इस वजह से हो गए थे रिजेक्ट

Sat, 24 Jun 2023 08:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 24 Jun 2023 08:29 PM IST
सार

विक्की यशराज की फिल्म जब तक है जान में किंग खान के साथ काम करने के लिए ऑडिशन दे चुके हैं। अभिनेता के दोस्त के रोल के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था।

विज्ञापन
Zara hatke Zara Bachke actor Vicky Kaushal Auditioned for Shahrukh Khan jab tak hai jaan Reveals Sharib Hashmi
विक्की कौशल, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्की कौशल हाल ही में फिल्म जरा हटके जरा बचके में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अभिनेता ने बहुत कम समय में देश भर में अच्छी फैन फॉलोइंग बना ली है। जहां एक ओर बड़ी संख्या में लोग विक्की को पसंद करते हैं। वहीं, उनके फेवरेट शाहरुख खान हैं। इस बात का जिक्र वह कई बार कर चुके हैं। इस बीच विक्की और शाहरुख को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन

Riteish Deshmukh: जामिया में हो रही रितेश देशमुख की मराठी फिल्म की शूटिंग, सेट से अभिनेता का लुक वायरल

विज्ञापन

इस वजह से हुए रिजेक्ट

आपको जानकर हैरानी होगी कि विक्की यशराज की फिल्म जब तक है जान में किंग खान के साथ काम करने के लिए ऑडिशन दे चुके हैं। अभिनेता के दोस्त के रोल के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। बाद में यह रोल शारिब हाशमी ने निभाया था।एक इंटरव्यू में खुद  शारिब हाशमी ने इस बात का खुलासा किया है। हाल ही में उन्होंने जरा हटके जरा बचके में विक्की के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था।  इस बारे में बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि विक्की ने शाहरुख के दोस्त की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन निर्माताओं को लगा कि वह इसके लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसलिए उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।
Raid 2: 'रेड 2' की कहानी पर काम शुरू, जानें कब रिलीज होगी अजय देवगन की यह फिल्म?

इस फिल्म से की शुरुआत

बाद में, यह ऑफर शारिब को मिला और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। बता दें कि साल 2012 में आई इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी अहम भूमिकाओं में थीं। विक्की के करियर की बात करें तो अभिनेता ने अपनी शुरुआत अनुराग कश्यप की 2012 निर्देशित फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से सहायक निर्देशक के रूप में की थी। इसमें उन्होंने छोटा सा रोल भी निभाया था। इसके बाद उन्होंने लव शव ते चिकन खुराना और मसान जैसी फिल्मों में अभिनय किया। 
Ileana D’Cruz: प्रेग्नेंसी में वेट गेन से परेशान हैं इलियाना, बताया- इस भारतीय खाने के लिए तरस रहीं

विज्ञापन

सैम बहादुर में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की जल्द ही  फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगे। इसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत के युद्ध नायक और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Supriya Pathak: पंकज कपूर और सुप्रिया की शादी के खिलाफ थीं दीना पाठक? इस बात का सताता था डर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed