फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yuvika Chaudhary: FIR Filed Against Prince Narula Wife In Haryana

बढ़ी मुश्किलें: माफीनामे के बाद भी युविका चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Sat, 29 May 2021 10:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 29 May 2021 10:09 PM IST
सार

एक्ट्रेस युविका चौधरी के खिलाफ हांसी पुलिस ने अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है जो कि गैर जमानती है। हांसी के एडवोकेट रजत कल्सन की शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Yuvika Chaudhary: FIR Filed Against Prince Narula Wife In Haryana
युविका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों युविका चौधरी के गृह नक्षत्र कुछ ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से युविका विवादों में घिरी हुई हैं। दरअसल, युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने पति प्रिंस नरूला के साथ नजर आ रही थीं। उसी दौरान युविका जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर देती हैं। बस फिर क्या था जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, मामले ने तूल पकड़ लिया। लोगों का गुस्सा जमकर बाहर आने लगा और उन्होंने युविका के गिरफ्तारी की मांग उठानी शुरू कर दी। अब हरियाणा के हांसी से युविका के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। हांसी के एडवोकेट रजत कल्सन की शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


क्या कहा रजत ने शिकायत में ?
एडवोकेट रजत कल्सन ने हांसी के पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत को दी शिकायत में कहा कि युविका चौधरी ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने अनुसूचित जनजाति के लिए अपमानजनक शब्द कहे। एडवोकेट ने इस मामले में वीडियो के फुटेज सीडी के माध्यम से दिए थे। हांसी पुलिस की साइबर सेल की टीम ने जांच के बाद अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3 (1)(यू) के तहत एफआईआर दर्ज की है जो कि गैर जमानती है।

विज्ञापन



हालांकि जब यह विवाद शुरू हुआ तो युविका ने माफी भी मांगी थी लेकिन इसका असर कुछ होता नहीं नजर आ रहा है। युविका ने ट्वीट कर लिखा था, 'हैलो दोस्तों, मैं नहीं जानती थी कि उस शब्द का क्या मतलब है, जो मैंने अपने वीडियो में इस्तेमाल किया। मैं किसी को आहत नहीं करना चाहती थीं और ना ही किसी को चोट पहुंचाना चाहती थी। मैं सभी से माफी मांगती हूं। उम्मीद है कि आप सभी लोग समझेंगे। सभी को प्यार।' 

बता दें कि एडवोकेट रजत कल्सन इससे पहले क्रिकेटर युवराज सिंह और टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। दोनो मामलो में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed