{"_id":"fefcaf2c-d735-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"yeh-jawaani-hai-deewani-to-release-in-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 जुलाई को फिर रिलीज होगी 'ये जवानी है दीवानी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
4 जुलाई को फिर रिलीज होगी 'ये जवानी है दीवानी'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Jun 2013 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' भारत के साथ विदेशों में लोकप्रिय हो गयी है। यह फिल्म एक बार फिर 4 जुलाई को रूस में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' अब रूस में रिलीज होने वाली है। इसे रूस के अलग-अलग शहरों में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
इस फिल्म को रूस में रिलीज करने से पहले रणबीर इसके प्रमोशन के लिए रूस के अलग-अलग शहरों का दौरा करेंगे।
करण जौहर निर्मित और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भारत के दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर उभरी है। अब उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म रूस के दर्शकों को भी पसंद आएगी।
यह फिल्म चार जुलाई को रूस में प्रदर्शित होगी। इसके पहले राजकपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' और 'आवारा' को भी रूस में अच्छी लोकप्रियता मिली थी।