फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'yeh Jawaani hai deewani' box office collection

'ये जवानी है दीवानी' ने कमाई में तोड़े कई रिकॉर्ड

Mon, 03 Jun 2013 12:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Jun 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
'yeh Jawaani hai deewani' box office collection

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' सुपरहिट हो गयी है। इस फिल्म ने रिलीज होने के तीन बाद ही कई रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यह फिल्म 2013 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है।

विज्ञापन


फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने शुरुआती तीन दिनों में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। शुरुआती तीन दिनों की कमाई का आंकड़ा देखें तो यह फिल्म पिछली बड़ी फिल्मों जैसे 'दबंग 2', 'रॉकस्टार' और 'बर्फी' पर भारी पड़ी हैं।
विज्ञापन


इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'रेस 2' ने अपनी शुरुआती तीन दिनों में भारत और ओवरसीज मार्केट को मिलाकर लगभग 68 करोड़ का कारोबार किया था। 'ये जवानी है दीवानी' उससे आगे निकल गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म ने भारत और ओवरसीज मार्केट को मिलाकर 80 करोड़ से अधिक कमा लिए हैं। इसमें करीब 65 करोड़ की कमाई भारतीय बाजार से है।  

'ये जवानी है दीवानी' का कलेक्श्ान रिलीज के बाद हर दिन बढ़ता रहा। इस फिल्म ने शुक्रवार को 19 करोड़ के कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत की थी। शनिवार को इस फिल्म ने लगभग 22 करोड़ कमाए।

रविवार को इस फिल्म ने भारत के बाजार से 25 करोड़ की कमाई की। इस तरह से वीकेंड में इस फिल्म ने 65 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

फिल्म जिस तरह से पसंद की जा रही है उससे उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इसी सप्ताह 100 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed