Yashoda Release Date: यशोदा की रिलीज डेट का हुआ एलान, जानिए किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी सामंथा की फिल्म
'यशोदा' सामंथा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। दर्शक फिल्म का धमाकेदार टीजर सामने आने के बाद से ही इसके रिलीज होने का इंताजर कर रहे हैं, लेकिन बार-बार फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया जाता है। हालांकि, एक बार फिर 'यशोदा' की नई रिलीज डेट सामने आ रही है, जिसे सुन सभी फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट आ जाएगी।
विस्तार
साउथ इंडस्ट्री की हिट अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की पॉपुलैरिटी हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच कम नहीं है। ऐसे में वह अपनी छोटी से छोटी बात के लिए दक्षिण भारत से लेकर नॉर्थ तक सुर्खियां बटोरती हैं। बीते काफी समय से सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्म 'यशोदा' की वजह से चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि 'यशोदा' सामंथा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। दर्शक फिल्म का धमाकेदार टीजर सामने आने के बाद से ही इसके रिलीज होने का इंताजर कर रहे हैं, लेकिन बार-बार फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया जाता है। हालांकि, एक बार फिर 'यशोदा' की नई रिलीज डेट सामने आ रही है, जिसे सुन सभी फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट आ जाएगी।
सामंथा रुथ प्रभु की मच अवेटिड फिल्म 'यशोदा' की रिलीज डेट का आखिरकार एलान हो ही गया है। अभिनेत्री की एक्शन से भरपूर यह फिल्म 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। पैन इंडिया फिल्म 'यशोदा' तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन हरि और हरीश कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट का एलान टीम द्वारा बड़े ही अनोखे ढंग से किया गया है। आपको बता दें, बड़े बजट में बनकर तैयार हुए 'यशोदा' एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सामंथा एक्शन भी करती हुई दिखाई देंगी।
Doctor G Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में लड़खड़ाई आयुष्मान की डॉक्टर जी, चौथे दिन की महज इतनी कमाई
पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म के टीजर को देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे। सामंथा इस फिल्म में गर्भवती महिलाओं से जुड़े तमाम मानदंडों को तोड़ती नजर आएंगी। टीजर में कई ऐसे सीन्स हैं, जिसमें सामंथा का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। बेशक वह एक्शन करती नजर नहीं आईं, लेकिन सस्पेंस से भरे तमाम सीन्स किसी एक्शन से कम नहीं हैं। सस्पेंस से भरा 'यशोदा' का यह टीजर फैंस के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। फैंस को सामंथा के एक्शन अवतार के साथ-साथ फिल्म का टीजर भी बहुत पसंद आया था।
Photos Of The Day: हिना खान ने दिखाया ग्लैमर का जलवा और आमना शरीफ ने लूटी महफिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
Make way for #Yashoda in theatres on Nov 11th 2022🔥
— Ramesh Bala (@rameshlaus) October 17, 2022
Releasing Worldwide in Telugu, Tamil, Malayalam, Kannada & Hindi#YashodaTheMovie @Samanthaprabhu2 @varusarath5 @Iamunnimukundan @harishankaroffi @hareeshnarayan #Manisharma @krishnasivalenk @SrideviMovieOff @DoneChannel1 pic.twitter.com/jQPx5t2SA8
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' एक महिला कैदी के सर्वाइवल की कहानी है। यह फिल्म मूल रूप से तेलुगू में शूट की गई है, लेकिन इसे डब होने के बाद तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। हरि और हरीश के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु के अलावा वरलक्ष्मी सरथकुमार, राव रमेश, उन्नी मुकुंदन, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, दिव्या श्रीपदा, प्रियंका शर्मा और कल्पिका गणेश मुख्य भूमिका में हैं।
Madhuri Dixit: माधुरी की शादी को पूरे हुए 23 साल, धक-धक गर्ल ने पति श्रीराम नेने पर खास अंदाज में लुटाया प्यार