फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami Gautam Reveals She Wanted to Quit Film Industry Talks About Career Lows Unfair Treatment

Yami Gautam: इस बात से परेशान होकर इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं यामी, बोलीं- मैं उस पॉइंट पर आ चुकी थी कि...

Sun, 01 Jan 2023 09:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 01 Jan 2023 09:17 PM IST
सार

यामी गौतम ने कहा कि कभी-कभी हिट्स की लिस्ट में नाम शामिल ना होना खलता है।

विज्ञापन
Yami Gautam Reveals She Wanted to Quit Film Industry Talks About Career Lows Unfair Treatment
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यामी गौतम बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बूते अलग पहचान बनाई है। यामी 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'बाला',  'विकी डोनर', 'काबिल' और 'बदलापुर' जैसी कई फिल्मों में अपने काम से तारीफ पा चुकी हैं। हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब यामी ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था। दरअसल, यामी इंडस्ट्री के रवैये से परेशान होकर यह फैसला लेने वाली थीं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान यामी ने इस बात का जिक्र किया है। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री के सिस्टम पर भी बात की।

विज्ञापन

Yami Gautam Reveals She Wanted to Quit Film Industry Talks About Career Lows Unfair Treatment
यामी गौतम - फोटो : insta

यामी का कहना है कि उन्हें लगने लगा था कि यहां सिर्फ दिखावे को ही महत्व दिया जाता है। यामी ने इंडस्ट्री के सिस्टम पर बात करते हुए कहा कि एक प्वाइंट आता है, जब आपको दिल से कोई चीज बुरी लगती है। ये किसी इंसान के लिए गुस्सा नहीं है, बस मैं अपनी बात साझा कर रही हूं। यामी ने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में हर किसी को इस तरह के भाव आते हैं। यामी ने कहा, 'मैं कोई मोर्चा नहीं बुलंद करना चाहती। ये कोई मुहिम नहीं है, हर किसी का एक फेज होता है।' यामी ने कहा- 'जैसे अवॉर्ड फंक्शन्स होते हैं, उसी तरह ये भी चलता है, लेकिन एक एक्टर की तरह आप सोचते हो कि अरे यार उस इंटरव्यू में मुझे भी होना चाहिए था, लेकिन आपको बुलाया ही नहीं गया। अब भले ही मुझे बुलाया किया जाता है, लेकिन मैं उस दौर की बात कर रही हूं, जब मैंने शुरूआत की थी। 
New Year 2023: जनवरी 2023 में ये स्टार्स बिखेरेंगे अपना जलवा, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक मचेगा धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

Yami Gautam Reveals She Wanted to Quit Film Industry Talks About Career Lows Unfair Treatment
यामी गौतम - फोटो : insta

बातचीत के दौरान यामी ने कहा कि कभी-कभी हिट्स की लिस्ट में नाम शामिल ना होना खलता है। उन्होंने कहा, 'अब मैं एक सुरक्षित इंसान हूं, लेकिन एक वक्त था, जब ये सब बहुत खलता था। दरअसल, आपके आसपास एक ऐसा माहौल बनाया जाता है कि आप एक स्टार हैं। पैपराजी होते हैं फोटोज क्लिक के लिए, फैंस की भीड़ जो आपका पीछा करती है, पूरी पीआर टीम होती है। मैं ये सब नहीं हूं। मैं समझ चुकी हूं कि दर्शकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आखिर में उन्हें अच्छी फिल्म ही देखनी है। यामी ने आगे बताया कि कई निर्माता उन्हें कहते हैं कि आप थोड़ा पीआर पर ध्यान दें। लेकिन यामी का कहना है कि वह ऐसा नहीं कर सकतीं। यामी का कहना है, 'मुझे लगता है कोई भी चीज जरूरत के हिसाब से करनी चाहिए, करते-करते जरूरत बन जाए तो नहीं।' 
Bigg Boss 16: विकास मनकतला ने बताया कैसा रहा बिग बॉस में उनका सफर, इस कंटेस्टेंट को बताया गहरा दोस्त

विज्ञापन

Yami Gautam Reveals She Wanted to Quit Film Industry Talks About Career Lows Unfair Treatment
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

यामी ने आगे कहा, 'मुझे सिर्फ अच्छा काम करना है। फिल्म 'बाला' के लिए नॉमिनेट ना होना मुझे काफी खल गया था। मैं तब तक उस पॉइंट पर आ चुकी थी कि अब मैं कोई फिल्म नहीं करूंगी। मैं इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थी।' यामी का कहना है कि अच्छा काम करने के बावजूद उन्हें वो पहचान नहीं मिल पा रही थी, जिसकी उन्हें तलाश थी। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि अब वो ये इंडस्ट्री छोड़ देंगी। यामी के मुताबिक, 'मैं एक्टिंग से बहुत प्यार करती हूं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि और कुछ नहीं हो सकता। मैं तैयार थी। मेरी मम्मी ने भी कह दिया था कि ठीक है आ जाओ, जो भी हो आपको नींद अच्छी आनी चाहिए। हार्ड वर्क करो, लेकिन जरूरी नहीं कि हर चीज का रिजल्ट अच्छा ही हो।'
Tv actress: जब शादी के लिए परिवार से बगावत कर गए ये टीवी सितारे,जानिए इस हिट लिस्ट में किस-किस का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed