फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami Gautam bashed out at a portal for review of her film dasvi, said it is necessary to speak about it

Yami Gautam: अपनी फिल्म ‘दसवीं’ के रिव्यू पर भड़क उठीं यामी गौतम, ट्वीट कर कहा- अब आवाज उठाना जरूरी है

Thu, 07 Apr 2022 11:37 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 07 Apr 2022 11:37 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की हाल ही में फिल्म 'दसवीं' रिलीज हुई है। हाल ही में एक पोर्टल ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू पब्लिश किया, तो उसे देख अभिनेत्री भड़क गईं और ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की। 

विज्ञापन
Yami Gautam bashed out at a portal for review of her film dasvi, said it is necessary to speak about it
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की हाल ही में फिल्म 'दसवीं' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। हर फिल्म की रिलीज होने के बाद कई पोर्टल उनका रिव्यू करते हैं। ऐसे मे जब एक पोर्टल ने अपना रिव्यू पब्लिश किया, तो उसे देख अभिनेत्री भड़क गईं और ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की। साथ ही कभी भी अपने अभिनय की समीक्षा न करने का अनुरोध भी कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, एक पोर्टल ने 'दसवीं' फिल्म का रिव्यू पब्लिश किया है, जिसमें यामी के अभिनय की काफी आलोचना की गई है। इस रिव्यू में लिखा गया है कि यामी अब हिंदी फिल्मों में मृत गर्लफ्रेंड नहीं रही, लेकिन उनकी जुझारू मुस्कान दोहराई जा रही है। अभिनेत्री ने इन लाइनों का फोटो लेकर ट्वीट किया और लिखा कि इससे पहले में कुछ कहूं, मैं यह कहना चाहती हूं कि आमतौर पर मैं रचनात्मक आलोचनाओं को विकास और प्रगति के तौर पर लेती हूं। लेकिन जब एक निश्चित प्लेटफॉर्म आपको लगातार नीचे गिराने की कोशिश करता है, तो मुझे लगता है कि इसके बारे में आवाज उठाना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन






अभिनेत्री ने इसके आगे लिखा कि मेरी हाल ही की फिल्मों में ‘ए थर्सडे’, ‘बाला’ और ‘उरी’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं, लेकिन फिर भी इसे मेरे काम का क्वालिफाइड रिव्यू कहा जा रहा है। यह बेहद अपमानजनक है। किसी को भी विशेष रूप से मेरे जैसे सेल्फमेड एक्टर को हर बार अपनी योग्यता साबित करने में वर्षों की मेहनत लगती है, लेकिन कुछ प्रतिष्ठित पोर्टलों से यह बात सामने आ जाती हैं। इसके साथ अभिनेत्री ने इस पोर्टल से अपने अभिनय का रिव्यू न करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आपको बता दें कि यह फिल्म 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में यामी ने एक पुलिस वाली की भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी एक भ्रष्टाचार में लिप्त मुख्यमंत्री की कहानी है, जो जेल से दसवीं की परीक्षा की पढ़ाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed