फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   World Athletics Championships: Neeraj Chopra won Silver medal in indian History Anupam kher congratulates him

World Athletics Championships: रजत पदक जीतने पर अनुपम खेर ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई, बोले- हमने देखा...

Sun, 24 Jul 2022 11:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 24 Jul 2022 11:51 AM IST
सार

अमेरिका के यूजीन में भारत के स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच डाला है। उन्होंने रविवार को यानी आज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। 

विज्ञापन
World Athletics Championships: Neeraj Chopra won Silver medal in indian History Anupam kher congratulates him
अनुपम खेर-नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के यूजीन में भारत के स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच डाला है। उन्होंने रविवार को यानी आज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। दिलचस्प बात है कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में पदक जीतने वाले नीरज पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं। साथ ही इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय हैं। भारत ने इस प्रतियोगिता में 19 साल बाद पदक जीता है। इससे पहले महिलाओं में दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। इस खुशी के मौके पर पूरा देश झूम उठा है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। 

विज्ञापन

बोले- 'एक बार फिर..'
अनुपम खेर ने ट्वीट कर नीरज चोपड़ा का एक वीडियो क्लिप साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'वो आया…हमने देखा, वो जीता.. एक बार फिर!  जय हिंद!; ट्वीट में अनुपम खेर ने नीरज चोपड़ा को टैग किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर ने दी बधाई
अनुपम खेर के इस ट्वीट पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'मेडल के साथ-साथ देश का दिल भी जीत जाता है हर बार। बहुत बहुत बधाई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शेर की तरह दहाड़ते हुए उसने 90 को छू दिया।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बधाई हमें भी और नीरज चोपड़ा को भी।'

विज्ञापन

करीना कपूर ने साझा किया पोस्ट
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने नरीज चोपड़ा को बधाई दी है। बेबो ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नीरज चोपड़ा की तस्वीर पोस्ट करते हुए बधाई दी है।

आयुष्मान ने साझा की तस्वीर
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर नीरज चोपड़ा की एक तस्वीर साझा की है और लिखा है, ' विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार सिल्वर मेडल जीतने पर आपको बधाई नीरज चोपड़ा।'

राजकुमार राव ने दी बधाई
राजकुमार राव ने लिखा है, 'देश के लिए एक और पदक। आपको बहुत बहुत बधाई नीरज चोपड़ा भाई।' इसके अलावा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और भूमि पेडनेकर ने भी एथलीट को बधाई दी है। सिद्धार्थ ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा है, 'विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चांदी जीतने पर बधाई, मोर पावर टू यू।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed