Sapna Choudhary: नए संसद भवन का दीदार करने पहुंची हरियाणा क्वीन, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
नए संसद भवन के पहले दिन हरियाणा की डांसर सपना चौधरी को भी सैर करने का मौका मिला, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विस्तार
बॉलीवुड से लेकर कई अन्य फिल्म इंडस्ट्री तक आपने कई शानदार और जबरदस्त अदाकारी वाले अभिनेता व अभिनेत्री देखी होंगी, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। लेकिन बात जब भी दिल जीतने वाले डांस की होती है, तो इसमें हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नाम सबसे ऊपर आता है। वहीं, संसद भवन अब अपनी पुरानी इमारत छोड़ नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो चुका है। पिछले 75 साल से 96 साल पुरानी इमारत में संसदीय कार्यवाही चल रही थी जो 19 सिम्बर को अपनी नई जगह पर शिफ्ट हो चुका है। इसी नए संसद भवन के पहले दिन हरियाणा की डांसर सपना चौधरी को भी सैर करने का मौका मिला, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसके साथ 'नारीशक्ति वंदन विधेयक' की तारीफ की है। इस महिला विधेयक में राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई 33% आरक्षण प्रदान करने की बात कही गई है। इस विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एससी/एसटी आरक्षित सीटों में से एक तिहाई सीटें भी महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
सपना चौधरी ने इसी विधेयक की तारीफ करते हुए कहा है, 'सही समय था ये ही समय था। भारत की नई संसद में पहले ही दिन जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण विधेयक को ला कर महिला सशक्तिकरण के लिए भारत का सिर विश्व में ऊंचा किया। इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए मैं सभी माताओं ,बहनों की तरफ़ से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद करती हूं।'
सपना पॉप्युलर इंडियन परफॉर्मर है। हरियाणवी स्टेज पर सपना की तूती बोलती है। अपने हरियाणवी गानों से सपना ने देश भर में अपना एक अलग पहचान बनाई है। सपना रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: मिर्जापुर की बेटी को मिला मुंबई में बड़ा मौका, हरिहरन के बेटे की डेब्यू फिल्म में हीरोइन