फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Woman accuses Bollywood actor Sharad Kapoor of harassment case registered under these sections

Sharad Kapoor: काम के बहाने घर बुलाया, फिर बेडरूम में... शाहरुख स्टारर 'जोश' फेम एक्टर शरद कपूर पर रेप के आरोप

Sat, 30 Nov 2024 12:59 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 30 Nov 2024 12:59 PM IST
सार

शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' में नजर आ चुके अभिनेता शरद कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। अभिनेता के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Woman accuses Bollywood actor Sharad Kapoor of harassment case registered under these sections
शरद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते कुछ समय से मनोरंजन जगत से हैरान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाल फिलहाल में मनोरंजन जगत की कई हस्तियों पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगे। वहीं, अब इसमें शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जोश' में काम कर चुके अभिनेता शरद कपूर का भी नाम जुड़ गया है। 32 वर्षीय एक महिला ने अभिनेता पर उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि अभिनेता ने पेशेवर काम पर चर्चा के बहाने उसे अपने घर बुलाया लेकिन उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। 

विज्ञापन

Woman accuses Bollywood actor Sharad Kapoor of harassment case registered under these sections
शरद कपूर-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शरद कपूर की प्रतिक्रिया का इंतजार 

महिला ने 27 नवंबर को खार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।  इस मामले पर शरद कपूर ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। शरद को 'तमन्ना', 'दस्तक', 'त्रिशक्ति', 'जोश', और 'इसकी टोपी उसके सर' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक से हुई बातचीत की शुरुआत 

पीड़िता ने बताया कि वह पहली बार फेसबुक के जरिए शरद कपूर के संपर्क में आई, जहां उनके बीच बातचीत होने लगी। बाद में दोनों वीडियो कॉल के जरिए जुड़े, इस दौरान शरद ने एक शूटिंग प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए उनसे मिलने में रुचि व्यक्त की। फिर शरद ने अपना लोकेशन साझा किया और महिला को खार स्थित अपने कार्यालय में आने के लिए कहा। हालांकि, पहुंचने पर महिला को पता चला कि यह कोई कार्यालय नहीं बल्कि उनका आवास था। 

विज्ञापन

महिला ने सुनाई आपबीती 

महिला ने आरोप लगाया कि खार में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित शरद के घर पहुंचने पर, वह रसोई से बेडरूम में चले गए और बाद में उन्होंने महिला को वहां बुलाया। जब वह बेडरूम के दरवाजे पर पहुंचीं तो देखा कि शरद बिना कपड़ों के बैठे हुए थे। हैरान होकर महिला ने अभिनेता से कपड़े पहनने और काम पर चर्चा करने के लिए कहा। 



Kannappa: 'पुष्पा 2' के डर से खिसकी 'कन्नप्पा' की रिलीज डेट, विष्णु मांचू ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

शरद के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

इसके अलावा उसने आरोप लगाया कि फिर अभिनेता ने उसे पीछे से पकड़कर अनुचित तरीके से गले लगाने का प्रयास किया। हालांकि, वह उन्हें धक्का देकर मौके से भागने में सफल रही। खार पुलिस ने शरद कपूर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला के खिलाफ हमला या आपराधिक बल का उपयोग), 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (किसी भी महिला की गरिमा का अपमान) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

 

Box Office Report: 'भूल भुलैया 3' की कमाई में आया तगड़ा उछाल, तेज हुई 'द साबरमती रिपोर्ट' की भी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed