अब लोगों को 'छूमंतर' करेंगे अक्षय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरटेनमेंट में दर्शकों को जीभर कर हंसाने के बाद अब अक्षय कुमार लोगों को अपनी जादूगरी दिखाएंगे। जादूगर पीसी सरकार पर यह फिल्म उनके बेटे पीसी सरकार जूनियर बना रहे हैं। कुछ दशकों पहले पीसी सरकार को अपनी जादूगरी के लिए अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाता था।
फिल्म का निर्देशन करेंगे शौमिक सेन। इसलिए जल्द ही अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर जादू करते नजर आयेंगे। दर्शकों को इसलिए भी इस फिल्म का इंतजार रहेगा क्योंकि जादूगरी को लेकर बेहद कम मिल्में बॉलीवुड में बनी हैं। अक्षय इस भूमिका के लिए ख़ासे उत्साहित हैं।
इससे पहले जादूगरी को लेकर बिग बी की फिल्म जादूगर और रितिक की गुजारिश के बाद कोई भी दिलचस्प फिल्म नहीं आ पाई है।
अब छोटा 'जादूगर' बनेगा सम्राट अशोक
धूम 3 में आमिर खान के बचपन का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ निगम सम्राट अशोक के किरदार में नजर आयेंगे।
सिद्धार्थ एक नए टीवी सीरियल में चक्रवर्ती सम्राट अशोक के बचपन का रोल करेंगे। 14 साल के सिद्धार्थ ने इस रोल के लिए काफी तैयारी की है। सिद्धार्थ सम्राट अशोक का किरदार निभाने के लिए मार्शल आर्ट्स, तलवारबाजी और घुड़सवारी की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
'उन्हें सुबह 2 घंटे अलग-अलग स्टंट्स की ट्रेनिंग दी जाती है। वो मौर्य शासक जैसे दिखने के लिए बाल भी बढ़ा रहे हैं। मशहूर लेखक अशोक बेनकर इस शो की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक साल तक ये किरदार सिद्धार्थ ही निभाएंगे। युवा अशोक के किरदार के लिए अभी किसी स्टार को फाइनल नहीं किया गया है।