फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Will Shah Rukh Khan Host glamorous Diwali Party This Year amid renovation In His Bungalow Mannat

क्या इस बार दिवाली पार्टी होस्ट करेंगे शाहरुख खान? 'मन्नत' की रेनोवेशन के बीच जानिए क्या हैं तैयारी?

Fri, 17 Oct 2025 04:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 17 Oct 2025 04:47 PM IST
सार

Shah Rukh Khan Diwali Party: इन दिनों हर तरफ दिवाली की तैयारियां चल रही हैं। फिल्म जगत में अलग ही रौनक बिखरी है। पार्टी का आयोजन हो रहा है, जहां सितारे पहुंच रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान के फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या किंग खान भी पार्टी होस्ट करेंगे? जानिए

विज्ञापन
Will Shah Rukh Khan Host glamorous Diwali Party This Year amid renovation In His Bungalow Mannat
शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री में कई दिग्गज हस्तियां दिवाली पार्टी होस्ट करती हैं। इनमें एक बड़ा नाम शाहरुख खान का भी है। शाहरुख खान दिवाली पर भव्य पार्टी का आयोजन करते रहे हैं। यह उत्सव उनके घर 'मन्नत' में होता है, जहां सितारों का मेला लगता है। मगर, फिलहाल 'मन्नत' का रेनोवेशन हो रहा है। ऐसे में क्या किंग खान इस बार भी पार्टी होस्ट करेंगे? इसका जवाब शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने दिया है।

विज्ञापन

क्या है इस बार की प्लानिंग?
शाहरुख खान की दिवाली पार्टी में कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, करण जौहर, काजोल, जूही चावला, आमिर खान, विद्या बालन, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर सहित बी-टाउन के चर्चित सितारे शामिल होती हैं। 'मन्नत' की रेनोवेशन के बीच इस बार की क्या प्लानिंग है? फैंस जानना चाह रहे हैं। तो जवाब है कि शाहरुख खान इस बार दिवाली पार्टी होस्ट नहीं कर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी होस्ट नहीं करेंगे किंग खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इस बार 'मन्नत' में दिवाली पार्टी होस्ट नहीं करने वाले। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा है कि शाहरुख खान इस बार दिवाली पार्टी होस्ट नहीं करेंगे। दअसल, शाहरुख खान 'मन्नत' में रेनोवेशन के चलते अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों आर्यन, सुहाना व अबराम के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल इलाके में एक अपार्टमेंट में रह रहे हैं। 

विज्ञापन

खास होती है शाहरुख की दिवाली पार्टी
बता दें कि शाहरुख खान दिवाली पार्टी देने के मामले में इस बात के लिए मशहूर हैं कि वह हर शख्स के साथ फोटो क्लिक करवाते हैं। पार्टी खत्म होने के बाद सबको खुद बाहर तक छोड़कर आते हैं। लेकिन शाहरुख खान की दिवाली पार्टी की फोटो पैपराजी को नहीं मिलती है। इस पार्टी की सिक्योरिटी काफी टाइट रहती है। शाहरुख पार्टी के आखिर में जरूर घर के बाहर आकर पैपराजी को फोटो पोज देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed