{"_id":"a07e5036-d7da-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"will-rakhi-sawant-turn-a-producer","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियार सनी लियोन! लौट रही हैं राखी सावंत ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
होशियार सनी लियोन! लौट रही हैं राखी सावंत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Jun 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री में सनी लियोन, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा के आने के बाद राखी सावंत की पूछ कुछ कम हो गई है। इनसे टक्कर लेने के लिए अब राखी सावंत ने नया पैंतरा चला है।
विज्ञापन
राखी सांवत जल्द ही एक फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रही हैं। यह फिल्म भोजपुरी होगी। राखी सांवत इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में दिखेंगी।
इस फिल्म में डांस का खास इफेक्ट डालने के लिए राखी सावंत बिग बॉस 5 में प्रतिभागी रह चुकीं श्रद्घा शर्मा को कास्ट कर रही हैं।
राखी सावंत इस फिल्म में श्रद्घा के लिए आयटम नंबर प्लान कर रही हैं। इसके लिए राखी श्रद्घा को खास ट्रेनिंग भी दे रही हैं।
इस फिल्म में राखी सावंत के अलावा और कौन-कौन होगा इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। जल्द ही इस बात की घोषणा होगी।
राखी सावंत काफी समय से फिल्मों और छोटे पर्दे के साथ चर्चाओं से भी गायब हैं। शायद उनकी यह नई फिल्म उन्हें फिर से चर्चा में ले आए।