{"_id":"2e221db2-6b72-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"will-kareena-kiss-imran","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या करीना किस करेंगी इमरान को? ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या करीना किस करेंगी इमरान को?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 31 Jan 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
यह बात कुछ हजम नहीं हो रही है ना? लेकिन जब से करन जौहर और एकता कपूर की ज्वाइंट प्रोजेक्ट की फिल्म करीना कपूर खान ने इमरान हाशमी के साथ साइन की है, तभी से यह चर्चा शुरु हो गयी है। हर कोई यही पूछ रहा है कि फिल्म में करीना, इमरान के साथ किस सीन करेंगी या नहीं।
विज्ञापन
यह करीना और इमरान स्टारर यह एक रोमांटिक फिल्म है और इमरान हाशमी अब तक अपनी हर फिल्म में अपनी अभिनेत्री को किस करते ही हैं। इस बार मामला थोड़ा अलग नजर आ रहा है क्योंकि शादी के बाद करीना कपूर खान ने ऐसे दृश्यों से खुद को दूर रखने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक करीना अब नहीं चाहती कि परदे पर वे ऐसा कुछ करें जिससे पटौदी खानदान पर ऊंगली उठे। वहीं एकता कपूर उन प्रोड्यूसर्स में से हैं जो अपनी फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा सेंशनल बनाकर बेचने में विश्वास करती हैं।
विज्ञापन
अब ऐसे में इस फिल्म में वे इमरान के साथ लिप लॉक सीन देती हैं या नहीं यह तो आनेवाला समय ही तय करेगा। वैसे करीना कपूर सीन के मुताबिक कभी भी किस सीन देने में पीछे नहीं रहीं हैं। उनकी लगभग हर फिल्म में कोई न कोई किस सीन जरूर है। इमरान हाशमी तो किस के किंग माने ही जाते हैं।