{"_id":"dae4aca08e26d5e2af4ff9375028080d","slug":"will-appear-on-screen-aamir-and-shahrukh-s-son-together-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे पर साथ दिखेंगे आमिर और शाहरुख के बेटे!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पर्दे पर साथ दिखेंगे आमिर और शाहरुख के बेटे!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 15 May 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान के बेटे आजाद राव खान, शाहरुख के बेटे अबराम और एश्वर्या की बेटी अराध्या को लेकर करन जौहर ने एक दिलचस्प बयान दिया है। उनका कहना है कि बीस साल बाद वो स्टूडेंट ऑफ दि ईयर का सीक्वल बनाएंगे तो उसमें इन तीनों को कास्ट करना चाहेंगे।
विज्ञापन
अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर में करन ने वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट को पहली बार पर्दे पर उतारा था। ये फिल्म काफी सफल हुई थी और तीनों ही कलाकार आज सफल सितारों की कतार में हैं।
विज्ञापन
शाहरुख का बेटा अबराम आईपीएल मैचों के दौरान कई बार अपने पिता के साथ देखा जाता है। अराध्या और आजाद राव भी अपने परिवार के साथ कई मौकों पर दिखते रहते हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान और आमिर खान को साथ पर्दे पर देखने की ख्वाहिश रखने वाले उनके बेटों को साथ-साथ देख पाएंगे। लेकिन उनको इसके लिए अभी काफी सब्र करना पड़ेगा।