फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Will Aamir Gandhigiri

मुन्ना भाई की तर्ज पर आमिर करेंगे गांधीगिरी

Mon, 24 Nov 2014 12:56 PM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
Will Aamir Gandhigiri

‘लगे रहो मुन्ना भाई’ की तर्ज पर आमिर खान अपनी आने वाले फिल्म में गांधीगिरी करते नजर आएंगे। इस बात का खुलासा निर्देशक राज कुमार हिरानी ने किया है। उन्होंने अपनी फिल्म पीके पर बोलते हुए कहा कि 'यह गांधी को दोस्त के रूप में पेश करने का एक सर्वाधिक साहसी कदम है।' हिरानी ‘रिचर्ड एटनबॅरो और गांधी’ विषय पर व्याख्यान देने पहुंचे थे।

विज्ञापन


राज कुमार हिरानी ने अपनी 2006 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में गांधीगिरी को एक नए स्टाइल में पेश किया था। संजय दत्त की प्रमुख भूमिका वाली यह फिल्म सूपरहिट रही थी। ‘पीके’ में भी आमिर खान, अनुष्का शर्मा और सुशांत राजपूत के साथ संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन


निर्देशक ने फिल्म की कहानी पर रहस्य बरकरार रखते हुए कहा कि मैं ‘पीके’ को लेकर अब ज्यादा बात नहीं कर सकता, हम फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके के नए गाने में सुशांत और अनुष्का की रोमांटिक केमेस्ट्री

Will Aamir Gandhigiri

राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्‍म 'पीके' का एक और गाना 'चार कदम' रिलीज हो गया है। इसे गाने में फिल्‍म की लीड हीरोइन अनुष्‍का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इससे पहले 'वेस्‍ट ऑफ टाइम' गाने में आमिर-अनुष्‍का साथ-साथ नजर आये थे। सुशांत-अनुष्‍का की केमेस्‍ट्री इस गाने में बेहद अच्‍छी लग रही है।

फिल्‍म में आमिर खान लीड रोल में है। वहीं अनुष्‍का एक पत्रकार के रुप में नजर आएंगी। सुशांत का किरदार फिल्‍म में क्‍या होगा इसका खुलासा अ‍भी नहीं किया गया है। फिल्‍म शुरुआत से सुर्खियों में रही है। संजय दत्‍त भी फिल्‍म में एक छोटे से किरदार में नजर आएंगे। दोनों पर फिल्‍माया गाना 'ठर्की छोकरो' पहले ही रिलीज हो चुका है।

'चार कदम' को शान और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। विधु विनोद चोपड़ा, सिद्धार्थ रॉय कपूर और राजकुमार हिरानी के साझा प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed