फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   wife Sunita Ahuja talks about her bond with Actor Govinda amid their Divorce and separation Rumors

Sunita Ahuja: 'मेरी तरह गोविंदा को कोई प्यार नहीं कर सकता', तलाक की अफवाहों के बीच बोलीं एक्टर की पत्नी सुनीता

Sat, 23 Aug 2025 10:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Aug 2025 10:46 AM IST
सार

Govinda Wife Sunita Ahuja: अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें सुर्खियों में हैं। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने दोनों के तलाक की खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया है। इस बीच सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक्टर के साथ अपनी बॉन्डिंग पर टिप्पणी की है।

विज्ञापन
wife Sunita Ahuja talks about her bond with Actor Govinda amid their Divorce and separation Rumors
गोविंदा- सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गोविंदा और सुनीता आहूजा के कथित तलाक की खबरें चर्चा में हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुनीता ने गोविंदा से अलग होने का फैसला ले लिया है और मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी है। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच जब अमर उजाला ने गोविंदा के मैनेजर से बात की तो उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया। तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा की पत्नी ने एक्टर के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की।

विज्ञापन

wife Sunita Ahuja talks about her bond with Actor Govinda amid their Divorce and separation Rumors
सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

90 के दौर के गोविंदा को करती हैं याद

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अभिनेता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और जोर देकर कहा कि कोई भी उन्हें उनके जैसा प्यार नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें 1990 के दशक में गोविंदा जिस तरह थे, वे उस तरह उन्हें मिस करती हैं। बता दें कि सुनीता आहूजा ने यह बातें ऐसे वक्त में की हैं, जब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने गोविंदा से तलाक की अर्जी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

wife Sunita Ahuja talks about her bond with Actor Govinda amid their Divorce and separation Rumors
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

'मेरी तरह कोई प्यार नहीं करेगा'
फ्रीप्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनीता ने हाल ही में 'ईट ट्रैवल रिपीट' को दिए एक इंटरव्यू में यह स्वीकार किया कि उन्हें 1990 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा की याद आती है। सुनीता ने कहा, 'मेरे जितना गोविंदा को कोई नहीं जानेगा और कभी जिंदगी में कोई नहीं जानेगा। मेरी तरह गोविंदा को कोई नहीं प्यार कर सकता है, ना कोई उसको इतना समझ सकता है'।

विज्ञापन

wife Sunita Ahuja talks about her bond with Actor Govinda amid their Divorce and separation Rumors
गोविंदा के साथ पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम@officialsunitaahuja

बोलीं- 'आजा वापस चीची'
सुनीता से जब पूछा गया कि उन्हें गोविंदा का कौन सा वर्जन ज्यादा पसंद है? इस पर सुनीता ने कहा कि उन्हें 90 के दशक के सुपरस्टार की याद आती है। एक चंचल अपील के साथ। उन्होंने कहा, 'पुराना गोविंदा, वापस आ जा यार। मेरा ची ची, तू आजा वापस...ची ची, आजा मेरे पास'। बता दें कि गोविंदा के मैनेजर ने अमर उजाला से बातचीत में यह साफ कहा कि दोनों एक दूसरे से तलाक नहीं ले रहे। ना ही सुनीता ने कोई डिवोर्स फाइल किया है। तलाक की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed