फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Widow of Slience awarded best feature film in IFFLA

‘विडो ऑफ साइलेंस’ को iffla में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार, तब्बू भी सम्मानित

Thu, 18 Apr 2019 10:40 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 18 Apr 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Widow of Slience awarded best feature film in IFFLA
'विडो आफ साइलेंस' ग्रैंड ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक प्रवीण मोरछले की फिल्म ‘विडो ऑफ साइलेंस’ को 17वें लॉस एंजिलिस भारतीय फिल्मोत्सव (आईएफएफएलए) में फीचर श्रेणी में ‘ग्रैंड जूरी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। फिल्म की कहानी एक मुस्लिम महिला के जीवन पर आधारित है, जिसे अपने लापता पति का मृत्यु प्रमाणपत्र पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ‘ग्रैंड जूरी अवार्ड’ ने एक बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


निर्देशक संध्या सुरी की ‘द फील्ड’ को लघु फिल्म की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला। वृतचित्र फिल्म निर्माता आनंद पटवर्धन की राजनीति पर आधारित ‘रीजन’ और शाज़िया इकबाल की ‘बेबाक’ को दर्शकों की पंसद के अनुसार क्रमश: सर्वश्रेष्ठ फीचर और सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

 

निर्देशक मेघा रामास्वामी की फिल्म ‘द ऑड्स’ के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ आईएफएफएलए का समापन हुआ। अभिनेत्री तब्बू को भी समारोह में सम्मानित किया गया। उनकी फिल्म ‘अंधाधुन’ ने हाल ही में चीन में 200 करोड़ की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed