{"_id":"c8eb0a2a-a664-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"why-sanjay-dutt-wants-more-time-to-surrender","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन फिल्मों के लिए मोहलत चाहते हैं संजय दत्त?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किन फिल्मों के लिए मोहलत चाहते हैं संजय दत्त?
रोहित मिश्र
Updated Tue, 16 Apr 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध हथियार रखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद संजय दत्त ने अपने सरेंडर करने की मियाद को 6 महीने की मियाद बढ़ाने की मांग की है। अब प्रश्न यह उठता है कि आख्रिर वह कौन सी फिल्में हैं जिनके लिए संजय दत्त यह मोहलत मांग रहे हैं।
विज्ञापन
संजय दत्त को जब सजा सुनायी गयी तो उस समय वह मुख्य रूप से तीन फिल्मों में व्यस्त थे। अपूर्व लाखिया की फिल्म 'जंजीर' के अलावा राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' और पुलिगीरी में उनकी शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी था।
विज्ञापन
'पीके' और 'जंजीर' में संजय दत्त की भूमिका एक साइड हीरो की थी। जब उन्हें सजा सुनायी गयी तब तक संजय दत्त 'जंजीर' की शूटिंग लगभग पूरी कर चुके थे। इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी रह गया था।
विज्ञापन
इसे संजय ने जल्द ही निपटा दिया। उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'पुलिसगीरी' का आधे से ज्यादा हिस्सा उस समय तक शूट हो चुका था जब उन्हें सजा सुनायी गयी। सजा की घोषणा होने के बाद संजय ने सबसे पहले 'पुलिसगीरी' की ही शूटिंग की।
इस फिल्म को पूरी करने के लिए संजय ने दो शिफ्टों में काम किया। उन्होंने इस बीच एक्शन के अलावा कुछ गाने भी शूट किये। अब इंडस्ट्री से यह खबरे आने लगी थीं कि 'पुलिसगीरी' को संजय दत्त ने पूरी कर ली है।
इन दो फिल्मों के अलावा संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' की भी बची हुई शूटिंग पूरी कर ली है। इसके लिए राजकुमार हिरानी ने आनन-फानन वह सीन लिख लिए जिनमें संजय दत्त के सीन हैं।
संजय दत्त को सहयोग करने के लिए 'पीके' फिल्म के मुख्य कलाकार आमिर खान ने भी अपनी 'धूम 3' की बची हुई शूटिंग को पोस्टपोन करके 'पीके' की शूटिंग पूरी की।
अब जब सरेंडर करने में जब सिर्फ तीन दिन का समय बचा था तो उनका सरेंडर की समय सीमा को बढ़ाने की मांग करना कई प्रश्न खड़ा करता है।
इंडस्ट्री में यह प्रश्न उठ रहा है कि संजय दत्त आखिर किन फिल्मों के लिए सेरेंडर की मियाद बढ़ाना चाहते हैं। वह अधर में लटकी फिल्मों को तो लगभग पूरी कर चुके हैं।
उनकी अधूरी फिल्में लगभग पूरी हो गयी हैं। भविष्य की उनकी फिल्में जैसे 'ऊंगली', 'टोटल धमाल' और 'शेर' अभी बननी शुरू नहीं हुयी हैं। इन फिल्मों की कॉस्टिंग भी अभी तक नहीं हो पायी है।
मुन्नाभाई सीरिज की फिल्म 'मुन्नाभाई चले दिल्ली' के निर्माताओं ने कह दिया है कि वह इस फिल्म को बनाने के लिए संजय दत्त के जेल से लौटने का इंतजार करेंगे।
संजय दत्त ने सजा सुनाए जाने के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ होने वाला एक कार्यक्रम कैसिंल कर दिया है। वह राजकुमार गुप्ता की फिल्म 'घनचक्कर' से खुद ही बाहर हो गए हैं।
संजय दत्त द्वारा सेरेंडर की मियाद बढ़ाए जाने के बाद यह प्रश्न लगातार बड़ा हो रहा है कि कहीं संजय दत्त सजा से अपने को बचाना तो नहीं चाह रहे हैं।
इस मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा कि कोई भी फिल्मकार नहीं चाहता कि जब उसकी फिल्म रिलीज हो तो फिल्म करने वाला हीरो जेल के अंदर हो। इससे फिल्म का नुकसान होता है।
उन्होंने कहा कि जब फिल्म पिटती है तो इससे फिल्म उद्योग में काम करने वाला हर व्यक्ति प्रभावित होता है। जाहिर सी बात है कि फिल्म इंडस्ट्री कभी नहीं चाहेगी कि संजय दत्त उस समय जेल जाएं जब उनकी फिल्म रिलीज होने को हो।
महेश भट्ट ने कहा कि जहां तक मैं जानता हूं संजय दत्त सजा बचने का प्रयास नहीं कर रहा है और न ही उसके मन सजा को लेकर किसी प्रकार का डर है।